हरियाणा: पीपीपी मोड पर बने बस स्टैंड अब कहे जाएंगे बस पोर्ट- खट्टर

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को एनआईटी फरीदाबाद में 130 करोड़ की लागत से नवनिर्मित डॉ. मंगल सेन बस पोर्ट का लोकार्पण किया। यह राज्य का पहला पीपीपी मोड पर तैयार बस स्टैंड है। उन्होंने कहा कि पीपीपी मोड पर बनने वाले आधुनिक बस स्टैंड अब बस पोर्ट के नाम से जाने जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि एनआईटी फरीदाबाद बस पोर्ट की तमाम कमर्शियल एक्टिविटी कुछ दिनों में शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद एनआईटी के साथ ही अब प्रदेश में सामाजिक सहभागिता के साथ बल्लभगढ़, सोनीपत, करनाल के साथ-साथ जिला गुरुग्राम में दो नये बस पोर्ट बनाकर यात्रियों को सुखद वातावरण देने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। इस मौके पर परिवहन मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्यमंंत्री सहित आए हुए सभी अतिथियों का क्षेत्रीय विधायक सीमा त्रिखा ने स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक नरेंद्र गुप्ता, राजेश नागर, नयनपाल रावत, सीएम के राजनीतिक सचिव अजय गौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, सीएम के मीडिया सलाहकार अमित आर्य मौजूद रहे।

Manohar Lal Khattar

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बस स्टैंड दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश के शहरों की ओर यहां से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए लाभदायक होगा। उन्होंने कहा कि 1980 में उन्होंने सामाजिक जीवन की शुरुआत फरीदाबाद से की थी। तब यहां से टीन के शेड के बस स्टैंड से बस पकड़ कर तंग होते हुए दूसरे शहरों में वे जाते थे। ऐसे में आमजन की समस्या को समझते हुए उन्होंने डॉ. मंगल सेन से एनआईटी बस स्टैंड फरीदाबाद की स्थिति के बारे में अवगत कराया था और आज उनके साथ हुई

बातचीत का सपना साकार हुआ है। ऐसे में डॉ. मंगलसेन की स्मृति को समर्पित करते हुए आज से नवनिर्मित एनआईटी बस स्टैंडको डॉ. मंगलसेन बस पोर्ट एनआईटी फरीदाबाद के रूप में जाना जाएगा। इस मौके पर पूर्व मेयर सुमन बाला, परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क, निदेशक डॉ. वीरेंद्र दहिया, पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा, डीसी विक्रम सिंह, नगर निगम आयुक्त जितेंद्र दहिया, एडीसी अपराजिता, फरीदाबाद रोडवेज जीएम लेखराज, जीएम रेवाड़ी रवीश हुड्डा, जीएम नारनौल नवीन शर्मा, जीएम दीपक कुंडू, जीएम नूंह एकता चोपड़ा उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि सप्ताहांत या सार्वजनिक अवकाश के दौरान होने वाले आर्थिक अपराधों की शिकायत मिलने पर पीड़ित उपभोक्ता के बैंक खातों को त्वरित ब्लॉक करने के लिए केंद्र सरकार बैंकों को निर्देश जारी करे। ऐसे अपराधों पर रोक लगाने के लिए बैंकों का सिस्टम 24 घंटे सातों दिन एक्टिव रहना चाहिए। अभी अवकाश के दौरान समय पर सूचना मिलने के बावजूद बैंक खाते ब्लॉक नहीं होने पर उभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने केंद्र सरकार से यह मांग सूरजकुंड में चल रहे दो दिवसीय चिंतन शिविर के दूसरे दिन साइबर अपराध विषय पर आयोजित चर्चा के दौरान की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुए संबोधन से चिंतन शिविर के दूसरे दिन के कार्यक्रम शुरू हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के दौर में साइबर अपराधों में बढ़ोतरी हुई है। हरियाणा सरकार ने राज्य के हर पुलिस थाने में साइबर डेस्क स्थापित किए हैं।

परिवहन मंत्री ने जताया सीएम का आभार
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बस स्टैंड की सौगात देने पर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इसमें यात्रियों के बैठने के लिए वातानुकुलित गैलरी बनाई गई है। साथ ही आरामदायक कुर्सियों का प्रावधान किया गया है। बस स्टैंड सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेगा। वाहन पार्किंग के लिए बेसमेंट में करीब एक हजार गाड़ियां खड़ी की जा सकती हैं।

पूरा हुआ सपना
विधायक सीमा त्रिखा ने आधुनिक बस अड्डे की सौगात देने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और कहा कि पिछले कई सालों से वह इस बस अड्डे के नवीनीकरण को लेकर लगातार प्रयासरत थी। आज उनका यह सपना मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूरा कर दिया है। उन्होंने इस बस अड्डे के नवीनीकरण के लिए पूर्व अधिकारी आर.के. खुल्लर का आभार जताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+