जीएसटी ग्रोथ रेट में हरियाणा देशभर में सबसे आगे, 16 से बढ़कर 22 प्रतिशत हुई: दुष्यंत चौटाला

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि प्रदेश सरकार का फोकस है कि फसल खरीद प्रक्रिया समय पर पूर्ण हो।

Haryana leads the country in GST growth rate, increased from 16 to 22 percent: Dushyant Chautala

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश सरकार का फोकस है कि फसल खरीद प्रक्रिया समय पर पूर्ण हो। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेशभर की मंडियों से 57 प्रतिशत लिफ्टिंग हो चुकी है और 27 लाख मीट्रिक टन गेहूं गोदामों में पहुंच चुका है। लगभग सात हजार करोड़ रुपये किसानों के खाते में भेजे जा चुके हैं जिसमें लगभग 6200 करोड़ रुपये गेहूं और लगभग साढे 800 करोड़ सरसों के शामिल हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि इस सप्ताह के अंत तक शेष लिफ्टिंग के कार्य को पूरा करके किसानों के बाकी बचे लगभग 4200 करोड़ रुपये भी जल्द उनके खाते में भेजे जाए।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला मंगलवार को सिरसा शहर दौरे के दौरान पत्रकारों से रूबरू थे। सिरसा शहर में दुष्यंत चौटाला का दो दर्जन से ज्यादा स्थानों पर सम्मान समारोह किया गया। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जीएसटी कलेक्शन पर भारत सरकार द्वारा जारी आंकड़ों पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा की ग्रोथ रेट 16 प्रतिशत से बढ़कर 22 प्रतिशत हुई है। इसमें हरियाणा व कर्नाटक की ही ग्रोथ रेट में वृद्धि हुई है और हरियाणा प्रथम स्थान पर है। उन्होंने कहा कि इससे सिद्ध होता है कि हरियाणा सरकार द्वारा किए गए बदलाव के कारण टैक्सेशन स्ट्रक्चर काफी मजबूत हुआ है।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सिरसा शहर में पार्किंग की समस्या के निवारण के लिए मॉडल तैयार किया गया है, जिसमें दो पुराने सरकारी स्कूलों व एक पुलिस थाना भवन जो कि कंडम हो चुके हैं, को मिलाकर बाजार में पार्किंग प्रोजेक्ट की योजना तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद संबंधी विभिन्न मांगों व समस्याओं के समाधान को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा सिरसा में मेडिकल कॉलेज निर्माण के टेंडर हो चुके हैं, जिस पर जल्द ही निर्माण की कार्रवाई शुरु की जाएगी।

हिसार एयरपोर्ट के संबंध में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अक्टूबर माह के अंत तक लैंडिंग व अन्य व्यवस्थाएं कर दी जाएगी, आरसीएम में हिसार एयरपोर्ट को कवर किया गया है। उन्होंने कहा कि रीजनल कनेक्टिविटी में जो भी बोलीदाता आएंगे, उस आधार पर ही फ्लाइट शुरू की जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने 2024 चुनाव के संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा कि वे राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जेजेपी अपने संगठन को निरंतर मजबूत कर रही है और लोगों को संगठन से जोड़ा भी जा रहा है।

सिरसा शहर के दौरे के दौरान डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का शहर वासियों द्वारा जगह-जगह पर जोरदार स्वागत किया गया। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित जलपान कार्यक्रमों में नागरिकों से संवाद व उनकी समस्याएं सुनते हुए कहा कि प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नागरिकों को सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने में संबंधित विभागों के अधिकारी देरी ना करें। डिप्टी सीएम ने प्रॉपर्टी आईडी ठीक करने को लेकर विशेष कैंप लगाने के आदेश भी दिए और कहा कि पात्र व्यक्तियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ तत्परता से दें। इस अवसर पर जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह सहित पार्टी के कई नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और शहर के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+