खुशखबरी: हरियाणा में निकलेंगी 50 हजार भर्तियां, सरकार ने जारी किया सीईटी के लिए नॉटिफिकेशन
चंडीगढ़। पिछले एक साल से नौकरियों का इंतजार कर रहे 9 लाख युवाओं के लिए राहतभरी खबर है। हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को संयुक्त पात्रता परीक्षा को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इससे प्रदेश में ग्रुप सी और ग्रुप डी की 50 हजार पदों पर होने वाली भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग आगामी दस दिन में तमाम श्रेणियों के खाली पदों को विज्ञापित करेगा। इसके 15 दिन बाद तक युवा वन टाइम रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए इसके बाद सीईटी की परीक्षा की तिथि तय की जाएगी।

नोटिफिकेशन के अनुसार सीईटी की परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी। इनमें 5 प्रतिशत अंक (20) आर्थिक सामाजिक आधार पर मिलेंगे। ग्रुप सी के लिए लिखित परीक्षा में 2.5 प्रतिशत और बाद में स्क्रीनिंग में 2.5 प्रतिशत अंक दिए जाएंगे।
ग्रुप डी के लिए आर्थिक सामाजिक आधार पर 5 प्रतिशत अंक शामिल होंगे। अध्यापन पदों को छोड़कर, पुलिस सेवा, कारागार तथा गृह रक्षी के पदों सहित ग्रुप सी व डी पदों के लिए हरियाणा सरकार की ओर से हर साल यह परीक्षा ली जाएगी और एक बार पास परीक्षा की वैद्यता 3 साल रहेगी। अगर कोई अभ्यर्थी दोबारा परीक्षा देता है तो उसके दोबारा से फिर देनी होगी। चयन प्रक्रिया में अगर पद 30 से कम हैं तो तो 5 गुणा उम्मदीवार बुलाए जाएंगे। 30 से 50 हैं तो 150 उम्मीदवार और 50 से ज्यादा है तो चार गुणा उम्मीदवार बुलाए जाएंगे।
ये रहेगा सिलेबस
सामान्य पात्रता परीक्षा के अंकों को दो भागों में विभाजित किया गया है। इसमें सामान्य ज्ञान, विवेक बुद्धि, मात्रात्मक क्षमता, अंग्रेजी, हिंदी व सुसंगत विषयों के लिए 75 प्रतिशत अंक रहेंगे। इसके अलावा, हरियाणा के इतिहास, सामयिक मामलों, साहित्य, भूगोल, पर्यावरण, संस्कृति आदि के लिए 25 प्रतिशत अंक तय किए गए हैं। ग्रुप डी पदों के लिए प्रश्न पत्र दसवीं कक्षा तक का स्तर रहेगा और सी के लिए कक्षा 12वीं कक्षा तक का स्तर रहेगा।

इनको मिल सकेंगे 5 प्रतिशत अंक
परीक्षा में 5 प्रतिशत अंक का हकदार वह होगा, जिसके परिवार में कोई नियमित कर्मचारी न हो। आवेदन वर्ष से पूर्व के वित्तीय वर्ष में वार्षिक आय 1.80 लाख से कम हो। संविदात्मक आधार, दैनिक मजबूरी या अतिथि अध्यापक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियमित कर्मचारी नहीं है। अनअधिसूचित जनजाति व राज्य की घुमंतू जनजाति के लोग भी 5 प्रतिशत अंकों के हकदार होंगे।
ये होगी योग्यता
ग्रुप की सीईटी परीक्षा के लिए आवेदक 12वीं कक्षा पास होना चाहिए, जबकि ग्रुप डी के लिए हिंदी, संस्कृत विषय सहित कक्षा दसवीं योग्यता होगी। परीक्षा के लिए आनलाइन और आफलाइन दोनों श्रेणी रखी गई हैं। परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर अंक दिए जाएंगे। ग्रुप सी के लिए सामान्य वर्ग के आवेदक को कम से 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी के लिए 10 प्रतिशत की छूट के साथ 40 प्रतिशत तक कट ऑफ रहेगी।
ये होगी परिवार की परिभाषा
नोटिफिकेशन में आर्थिक सामाजिक आधार का लाभ लेने के लिए परिवार की परिभाषा भी तय की गई है। पुरुष उम्मीदवार उसके माता-पिता, पत्नी, अविवाहित भाई व बच्चे होंगे। अविवाहित महिला उम्मीदवार का परिवार उसके माता पिता व अविवाहित भाई होंगे। विवाहित महिला का परिवार उसका पति, सास ससुर व अविवाहित देवर, जेठ था पुत्र होंगे। तलाकशुदा महिला का परिवार उसके माता पिता, अविवाहित भाई व बच्चे होंगे।
हरियाणा सरकार का सराहनीय फैसला है। इससे भर्तियों में तेजी आएगी। आगामी दस दिन में आयोग तमाम खाली पदों को विज्ञापित करेगा। इसके बाद 15 दिन तक युवा सीईटी परीक्षा के लिए पंजीकरण करा सकेंगे।
- भोपाल सिंह खदरी, चेयरमैन, एचएसएससी
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications