नीति आयोग के इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2021 में हरियाणा शीर्ष राज्यों में शामिल, सीएम मनोहर ने दी जनता को बधाई

चंडीगढ़, 23 जुलाई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और नवाचार को प्रोत्साहित करने की नीतियों का ही परिणाम है कि नीति आयोग के इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2021 में प्रमुख राज्यों में हरियाणा शीर्ष राज्यों में शामिल हो गया है। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनवरी 2021 में जारी किए गए इंडेक्स में हरियाणा छठे स्थान पर था लेकिन इस बार #हरियाणा तीन पायदान चढ़ते हुए शीर्ष राज्यों में शामिल हो गया है।

Haryana in top three states in India innovation index

नीति आयोग द्वारा जारी इंडिया इनोवेशन इंडेक्स-2021 में हरियाणा ने लंबी छलांग लगाई है और देश के शीर्ष तीन राज्यों में शामिल हो गया है। इस इंडेक्स में हरियाणा को तीसरा स्थान हासिल हुआ है। पिछले साल जनवरी में जारी इंडेक्स में प्रदेश छठे स्थान पर था। इस तरह हरियाणा ने शीर्ष राज्यों की सूची में एक साथ तीन पायदान की छलांग लगाई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार लगातार सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। नवाचार (इनोवेशन) को प्रोत्साहित करने के लिए उत्तम वातावरण का सृजन किया जा रहा है। मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने हर क्षेत्र में कई नई पहल की हैं। कृषि और इंडस्ट्री में सरकार ने इनोवेशन को बढ़ावा देने का काम किया है। जन कल्याणकारी योजनाओं और नवाचार को प्रोत्साहित करने की नीतियों का ही परिणाम है कि हरियाणा इनोवेशन इंडेक्स में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

उल्लेखनीय है कि इंडिया इनोवेशन इंडेक्स-2021 को नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी द्वारा गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में जारी किया गया। नीति आयोग और इंस्टीट्यूट आफ कांपिटिटिवनेस द्वारा तैयार किया गया भारत नवाचार सूचकांक देश के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र के मूल्यांकन और विकास के लिए एक व्यापक उपकरण है। यह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उनके बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनाने के लिए उनके नवाचार प्रदर्शन पर रैंक करता है। इस इनोवेशन इंडेक्स को ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स की तर्ज पर तैयार किया गया है। पिछले संस्करणों में 36 संकेतकों के आधार पर विश्लेषण किया गया था, लेकिन इस बार 66 संकेतकों का इस्तेमाल किया गया। पहले और दूसरे इनोवेशन इंडेक्स क्रमश अक्टूबर 2019 और जनवरी 2021 में जारी किए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+