हिजाब पर बोले हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज, अपना मन मजबूत करें...

चंडीगढ़। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने हिजाब पर विवादित ट्वीट किया। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि जिन पुरुषों का महिलाओं को देखकर मन मचलता था, उन्होंने ही महिलाओं को हिजाब डालने के लिए मजबूर किया।

 Haryana Home Minister Vij said comment on Hijab

आवश्यकता तो अपने मन को मजबूत करने की थी। परंतु सजा महिलाओं को दी गई, उनको सिर से लेकर पांव तक ढक दिया। यह सरासर नाइंसाफी है। पुरुष अपना मन मजबूत करें और महिलाओ को हिजाब से मुक्ति दें। इससे पहले असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर भी अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। ओवैसी ने कहा था कि देश में मुसलमानों की आबादी गिर रही है। इस पर विज ने कहा कि अगर आबादी गिर रही तो अच्छा है परंतु इसे और गिराओ, इसको हम दो-हमारे दो तक लाओ।

अनिल विज ने कहा, 'मैं कोर्ट के फैसले पर कुछ नहीं कहूंगा लेकिन इस मामले पर मेरी व्यक्तिगत सोच है कि आदमी की नीयत खराब न हो जाए इसलिए महिलाओं को सिर से पैर तक ढक दिया गया। आदमी को अपनी नीयत ठीक करनी चाहिए और महिलाओं को हिजाब से निजात दिलाना चाहिए।' उन्होंने कहा, 'ईरान में महिलाएं हिजाब जला रही हैं, फ्रांस में भी इसके खिलाफ आवाज उठ रही है। यह सब समय की मांग है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+