हरियाणा: गृहमंत्री अनिल विज बोले- सीसीटीवी कैमरों का होना आज के युग में बहुत जरुरी

अनिव विज ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने सभी जिलों के एसपी व डीसी को समस्याएं सुनने के निर्देश जारी किए हैं और लोगों को उनके पास जाना चाहिए। यदि समाधान नहीं होता तो वह बैठे हैं। वो सब की सुनते हैं और समाधान के लिए बैठे हैं।

Haryana: Home Minister Anil Vij said Having CCTV cameras is very important in todays era

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पेंशन घोटाले के मामले में कहा कि उम्मीद है कि सीबीआई इस मामले की ठीक जांच करेगी और इस मामले में जो दोषी है उन्हें सजा मिलेगी। हुड्डा सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए कथित पेंशन घोटाले मामले को लेकर हाईकोर्ट ने सीबीआई को जांच के आदेश दिए हैं जिसपर गृह मंत्री अनिल विज ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कोर्ट के आर्डर पर सीबीआई इस मामले की जांच करेगी और यह इतना बड़ा घोटाला होता रहा। उम्मीद है सीबीआई इसकी ठीक जांच करेगी और इसके जो दोषी है उन्हें सजा मिलेगी।

गृहमंत्री अनिल विज के आवास पर प्रतिदिन प्रदेशभर से सैकड़ों की संख्या में लोग फरियादे लेकर पहुंच रहे हैं। इसपर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने सभी जिलों के एसपी व डीसी को समस्याएं सुनने के निर्देश जारी किए हैं और लोगों को उनके पास जाना चाहिए। यदि समाधान नहीं होता तो वह बैठे हैं। वो सब की सुनते हैं और समाधान के लिए बैठे हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 27 मई को होने वाली नीति आयोग की बैठक में जाने से यह इंकार करने के सवाल पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश में जो आम आदमी पार्टी पैदा हो गई वो किसी कानून व परम्परा को नहीं मानती इनका अपनी डफली अपना राग है। इसमे कोई आश्चर्य की बात नहीं है।

हरियाणा में एनआरआई शिकायत निवारण आयोग के गठन के निर्देशों पर गृहमंत्री अनिल विज ने कहा एनआरआई की जो समस्या होती है उसपर समय रहते सुनवाई हो इसके लिए इसके गठन के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा एनआरआई के पास समय की कमी रहती है और सुनवाई नहीं हो पाती। कई बार सुनने में आया कि समय की कमी के कारण वह परेशान होते हैं। इसलिए मुख्य सचिव को एनआरआई शिकायत निवारण प्रकोष्ठ गठन के लिए पत्र लिखा गया है जिससे उनकी समस्या का समाधान हो सके।

हरियाणा: सीएम खट्टर बोले, सिंचित होगी दक्षिणी हरियाणा की प्यासी धरती
हरियाणा के पुलिस थानों में अब तीसरी आंख का पहरा सख्ती से लागू होने जा रहा है। इसको लेकर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने हरियाणा पुलिस को निर्देश भी दिए है कि हर पुलिस स्टेशन में हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाएं। इसपर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा के पुलिस संस्थानों व पुलिस स्टेशनों के साथ चौक-चौराहों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। तीसरी आंख का होना आज के युग में बहुत जरुरी है और अपराध पकड़ने में कैमरे की बड़ी भूमिका होती है। उनकी व्यपारिक व सामाजिक संस्थाओं से अपील है वो भी अपने-अपने स्तर पर बाजारों में कैमरे लगवाएं क्योंकि इसकी मदद से कोई भी क्राइम हो वो पकड़ा जाता है। सरकार भी इसमें कोशिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+