हरियाणा सरकार ने दी कर्मचारियों को सौगात, 38 से बढ़कर 42% हुआ डीए

हरियाणा सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 4 फीसदी बढ़ाकर 38 फीसदी से 42 फीसदी कर दिया है।

Haryana hikes dearness allowance by 4 per cent for government employees

सीएम खट्टर की अगुवाई वाली हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों के DA में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अब कर्मचारियों को 42 प्रतिशत डीए मिलेगा। वहीं बता दें कि अभी तक राज्य सरकार के कर्मचारियों को 38 प्रतिशत DA मिलता था। 4 प्रतिशत बढ़ा हुआ DA पहली जनवरी 2023 से लागू होगा। सरकार के इस फैसले से हरियाणा के कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है।

हरियाणा के सरकारी विभागों में कुल 4 लाख 45 हजार 346 स्वीकृत पद हैं। हालांकि इनमें 2 लाख 62 हजार 849 पद पर ही कर्मचारी तैनात हैं, बाकी बचे हुए 1 लाख 82 हजार 497 पद खाली हैं। इन पदों पर तैनात कर्मचारियों को सरकार के इस नए आदेश का लाभ मिलेगा।

एरियर का भी किया जाएगा भुगतान
अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS-वित्त) अनुराग रस्तोगी ने डीए बढ़ोत्तरी का लेटर जारी कर दिया है। इसके अनुसार 1 जनवरी 2023 से डीए को मूल वेतन के मौजूदा 38% से बढ़ाकर 42% कर दिया गया है। बढ़े हुए डीए का एरियर भुगतान जनवरी 2023 से किया जाएगा।

वित्त विभाग ने एक अन्य आदेश में कहा कि प्रदेश सरकार ने महंगाई राहत (डीआर) भी चार प्रतिशत बढ़ा दी है, जो सातवें वेतन आयोग के तहत पेंशन/पारिवारिक पेंशन वालों को दी जाती है। आदेश में कहा गया है डीआर भी मौजूदा मूल पेंशन/पारिवारिक पेंशन के 38 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर दिया गया है। यह भी एक जनवरी, 2023 से लागू होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+