हरियाणा में सरकारी गाड़ियों से वीआईपी नंबर हटाने की तैयारी, आम लोग ऐसे नंबरों को खरीद सकेंगे

चंडीगढ़, 28 जुलाई। अगर आप हरियाणा के रहने वाले हैं और अपनी गाड़ी में वीआइपी नंबर लगाना चाहते हैं तो आपके लिए हरियाणा सरकार की ओर से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हरियाणा सरकार प्रदेश में वीआइपी क्लचर को खत्म करने के लिए एक नई पहल शुरु करने जा रही है। इसके तहत प्रदेश की सभी सरकारी गाड़ियों से वीआइपी नंबर हटाया जाएगा, जिसके बाद आम लोग बोली लगाकर इन नंबरों को खरीद सकेंगें।

Haryana govt to remove vip numbers from its vehicles

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हरियाणा सरकार की सभी गाड़ियों से वीआइपी नंबर को हटाया जाएगा। इन गाड़ियों को अब अलग रजिस्ट्रेशन के नंबर दिए जाएंगे। सरकार की सभी गाड़ियों के जीवी नंबर सीरीज शुरु करेगी, यानी सभी वाहनों के नंबर के आगे जीवी लिखा जाएगा। सरकारी निर्देश में कहा गया है कि बोर्ड-निगमों और विभागों के नाम पर पंजीकृत किए जाने वाले वाहनों को नई सीरीज का नंबर देने के लिए सभी आरटीए के कोड के आगे जीवी जोड़ा गया है। ऐसा करने से सरकारी वाहनों को आसानी से पहचाना जा सकेगा।

आम लोगों को मिलेंगे वीआइपी नंबर राज्य मानव संसाधन विकास की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 0 से लेकर 1000 तक के नंबर सरकारी वाहनों में नहीं लगे मिलेंगे। खास बात यह है कि 0 से लेकर 1000 नंबर आम लोग निर्धारित शुल्क या नीलामी के जरिए खरीद कर, अपनी गाड़ियों पर लगा सकेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि सरकार की 179 गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन नंबर 0001 है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+