हरियाणा सरकार बड़ा कदम, साइक्लोथॉन को हरी झंडी, नशे के खिलाफ 14 KM चलेगी साइकिल

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल इन दिनों सिरसा दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन उन्होंने नशे के खिलाफ शुरू हुए साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले में नशे के खिलाफ युवा 14 किलोमीटर तक साइकिल चलाकर लोगों को जागरूक करेंगे। मुख्यमंत्री के द्वारा शुरू किए गए साइक्लोथॉन का समापन CM सिटी करनाल में 25 सितंबर को किया जाएगा।

साइकिल चलाकर पहुंचे CM
सिरसा में इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं साइकिल चलाकर पहुंचे। इस दौरान सीएम ने कहा कि नशा मुक्त हरियाणा बनाना सरकार का लक्ष्य है। युवाओं को सकारात्मक दिशा की तरफ़ आगे ले जाना होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का भारत बनाने में लगातार केंद्र सरकार के साथ मिलकर हरियाणा सरकार काम कर रही है ।

Haryana govt against drugs

सिरसा की गलियों का होगा सर्वे
मुख्यमंत्री ने शनिवार को चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान शहर की गलियों के सर्वे करने के आदेश दिए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) की अध्यक्षता में एक तीन सदस्यीय कमेटी सर्वे का काम करेगी और 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। । मुख्यमंत्री के समक्ष सिरसा शहर में पानी की सप्लाई और सीवरेज डालने के उपरांत गली के खराब होने की शिकायत आई थी। इस पर मुख्यमंत्री ने कड़ा संज्ञान लिया और सर्वे के लिए कमेटी बनाने के आदेश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+