स्वामित्व योजना: हरियाणा में शहरी क्षेत्रों को भी लाल डोरा मुक्त करने की प्रक्रिया शुरू
चंडीगढ़, 28 जून। हरियाणा में गांवों की तर्ज पर शहरी क्षेत्रों को भी लाल डोरा मुक्त करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने अधिकारियों को शहरी क्षेत्रों में लाल डोरा के अंदर परिसंपत्तियों की मैपिंग और ड्रोन फ्लाइंग इत्यादि की 15 दिन में कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं।

स्वामित्व योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक में श्री संजीव कौशल ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण तथा प्राइवेट कॉलोनियों में जारी प्रॉपर्टी ID का एक मास्टर डाटा तैयार करें ताकि वास्तविक स्थिति का पता चले।
उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत गांवों में ड्रोन फ्लाइंग का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और प्रॉपर्टी कार्ड बनाने तथा वितरित करने का कार्य जारी है। अब इसी तर्ज पर शहरी क्षेत्रों में भी लाल डोरा मुक्त करने का कार्य तेजी से किया जाएगा ताकि लोगों को उनका मालिकाना हक मिल सके।












Click it and Unblock the Notifications