हरियाणा सरकार बनाएगी लैंड-पूल पॉलिसी, ग्रामीणों को मिलेगा लाभ, ‘पदमा’ स्कीम पर बोले डिप्टी CM

चंडीगढ़, 5 जनवरी 2022: हरियाणा में 'पदमा' स्कीम आमजन के लिए बहुत लाभकारी है। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इस स्कीम के लिए ऐसी 'लैंड-पूल पॉलिसी' बनाने के निर्देश दिए हैं जो ग्रामीणों को ज्यादा फायदा पहुंचाएगी। चौटाला ने ये निर्देश कल हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने 'पदमा' स्कीम से संबंधित अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उनकी ओर से कहा गया कि, इस स्कीम के लिए ऐसी 'लैंड-पूल पॉलिसी' बनाई जाए जिससे कि जमीन के मालिक ग्रामीण लोगों को अधिक से अधिक फायदा हो और गांव में रोजगार के अवसर बढें।

Haryana government

डिप्टी सीएम ने बैठक के बाद जानकारी दी कि केंद्र की 'पदमा' स्कीम को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार इस पर तेजी से काम करने जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए लैंड पूलिंग के तहत प्रत्येक ब्लॉक में करीब 50 एकड़ जमीन जुटाई जाएगी। दुष्यंत चौटाला ने बताया कि राज्य सरकार ने ब्लॉक-वाइज कुछ उत्पाद तय किए गए हैं जिनको एक्सपोर्ट करवाने में भी सरकार मदद करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के कई गांवों में हुनरमंद लोगों द्वारा ऐसे गुणवत्तापरक प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं, जिनकी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छी कीमत मिल सकती है, लेकिन जानकारी के अभाव में उनको मजबूरी में लोकल लेवल पर कम दामों पर बेचना पड़ता है।

Haryana government

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि प्रत्येक ब्लॉक में उस ब्लॉक के लोगों द्वारा उत्पादित बेहतरीन प्रोडक्ट के लिए एक कलस्टर बनाया जाए, जहां पर एमएसएमई की भांति लोगों को उद्योग लगाने के लिए प्लॉट उपलब्ध करवाए जा सकें। इस क्लस्टर में बिजली, पानी, सड़क, बैंक, कॉमन सर्विस सेंटर जैसी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+