7 IAS अधिकारियों का हरियाणा सरकार ने किया स्थानांतरण, जारी किया ये आदेश
Haryana News: हरियाणा की मनोहर लाल सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। खट्टर सरकार ने 7 आईएएस अफसरों के तबादले की सूची जारी की है। खास बात ये है कि जिन आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, वे सभी हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी हैं।
खट्टर सरकार ने जो आदेश जारी किया है, उसके मुताबिक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधीर राजपाल को एसीएस हायर एजुकेशन के साथ-साथ सिविल एविएशन और कृषि विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजा शेखर वुंद्रु को एसीएस हाउसिंग फॉर ऑल डिपार्टमेंट के साथ हरियाणा सरकार के कॉपरेशन डिपार्टमेंट के एसीएस की भी जिम्मेदारी दी गई है।

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विजेंद्र कुमार को प्रिंसिपल सेक्रेटरी यूथ एंपावरमेंट बनाया गया है, साथ ही सैनिक और अर्ध सैनिक वेलफेयर डिपार्टमेट का प्रिंसिपल सेक्रेटरी भा बनाया गया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी टीएल सत्य प्रकाश को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का चीफ एडमिनिस्ट्रेटर बनाया गया है।
आईएएस आशिमा बराड़ को डायरेक्टर जनरल सेकेंडरी एजुकेशन डिपार्टमेंट दिया गया है। साथ ही, आशिमा बराड़ को हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद को स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर भी बनाया गया है। इसके अलावा उनके पास डायरेक्टर जनरल मेडिकल एजुकेशन भी रहेगा।
इसके साथ ही आईएएस अधिकारी अंशज सिंह को हरियाणा के आयुष विभाग का निदेशक बनाया गया है। इसके साथ ही उनके पास फॉरेन कॉपरेशन विभाग के निदेशक का भी पद रहेगा। इसके साथ ही, आईएएस अमित खत्री को हरियाणा के अर्बन स्टेट विभाग का निदेशक बनाया गया है। इतना ही नहीं, उनके पास निदेशक टाउन एंड कंट्री प्लानिंग का विभाग भी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications