हरियाणा: सरकारी कर्मचारियों की बनेगी ई सर्विस बुक, छुट्टी और प्रमोशन के लिए होगा ऑनलाइन सिस्टम

हरियाणा सरकार के कर्मचारियों को अब पदोन्नति और छुट्टियां प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। अब यह सुविधा ई-सर्विस बुक के माध्यम से आनलाइन मिला करेगी। मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) पोर्टल पर 2 लाख 65 हजार सरकारी कर्मचारियों में से 2 लाख 32 हजार कर्मचारियों की ई-सर्विस बुक वेरीफाई कर ली गई है।

E Service Book

मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बाकी बचे 33 हजार कर्मचारियों को भी 30 नवंबर तक अपनी सर्विस बुक को वेरीफाई कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने मानव संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ एचआरएमएस पोर्टल की समीक्षा बैठक लेते हुए कहा कि जिस तरह मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरकारी विभागों की अन्य सुविधाएं आनलाइन की हैं, उसी तर्ज पर कर्मचारियों के पदोन्नति व अवकाश के केस आनलाइन अप्रूव किए जाएंगे।

मानव संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ एचआरएमएस पोर्टल के संबंध में समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को अब पदोन्नति और छुट्टियों इत्यादि के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। अब यह सुविधा ई-सर्विस बुक के माध्यम से ऑनलाइन मिलेगी।

मुख्य सचिव ने कहा कि इनमें अनावश्यक देरी और भ्रष्टाचार की गुंजाइश पूरी तरह से खत्म हो सकेगी। संजीव कौशल ने कहा कि 30 नवंबर के बाद जिन कर्मचारियों की सर्विस बुक वेरीफाई नहीं होगी, उन्हें वेतन से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को भी इन निर्देशों का सख्त अनुपालना करने के निर्देश दिए हैं। एचआरएमएस पर उपलब्ध डाटा सरकार को सही निर्णय लेने के साथ-साथ कर्मचारियों, योजना, भर्ती, नियुक्ति, पदोन्नति, एसीपी, सेवा विस्तार और कौशल के आधार पर कर्मचारियों के स्थानांतरण की उचित निगरानी करता है।

एचआरएमएस पोर्टल पर ई-सर्विस बुक में कर्मचारी के मूल विवरण, नियुक्ति विवरण, सेवा सत्यापन, अवकाश, ऋण व अग्रिम विवरण, एसीआर, संपत्ति विवरण तथा अन्य विवरणों सहित कई जानकारियां शामिल होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+