हरियाणा सरकार ने लिया फैसला, हेलीमंडी का नाम बदलकर किया पटौदी-मंडी

हरियाणा :हेलीमंडी का नाम बदलकर किया पटौदी-मंडी

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम स्थित हेलीमंडी नगर पालिका का नाम बदल दिया है। सरकार ने आजादी के 75 वर्षों के अवसर पर गुरुग्राम की पटौदी नगर पालिका और हेलीमंडी नगर पालिका समेत आसपास के 10 गांवों को मिलाकर नगर परिषद पटौदी-मंडी बनाने की घोषणा की है।

 Haryana Government change the name of Helimandi to Pataudi Mandi on ocassion of 75 years of Independence

सरकार के इस फैसले को लेकर शहरी स्थानीय निकाय द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई। सरकार के ऐलान के बाद अब हेलीमंड नगर पालिका खत्म हो गई और अब से ये पटोदी मंडी हो गया है। आपको बता दें कि अंग्रेजी सरकार के गवर्नर हेली के नाम पर इस मंडी का नाम हेली मंजी रखा गया था।

सरकार के फैसले के बाद नगर परिषद पटौदी मंडी में गांव नरहेड़ा, जनौला, रामपुर, छावन, मिल्कपुर, मिर्जापुर, मुबारकपुर, देवलावास, हेड़ाहेडी तथा खानपुर को हिस्सा बनाया गया है। इस बारे में हरियाणा सरकार ने ट्वीट कर जानकारी दी है । जानकारों के मुताबिक जब देश में अंग्रेजों की हुकूमत थी, उस दौरान हेली नाम का एक अंग्रेज गवर्नर था। उसी के नाम पर पटौदी में हेलीमंडी नाम से नगर का नाम रखा गया। सरकार ने नगर परिषद का गठन कर इस शब्द से आजादी दिलवाई। इसके लिए पटौदी विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+