हरियाणा: सोनीपत में जनता की समस्याएं सुनने पहुंचे मंत्री मूलचंद शर्मा, नूंह हिंसा पर दिया बयान

सोनीपत : जिले के लघु सचिवालय में मंगलवार कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में सोनीपत की जनता की समस्याएं सुनी। इसके साथ ही उन समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।

इस जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में मूलचंद शर्मा ने लगभग 12 जन समस्याओं को सुना और अधिकारियों को सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा करने की आदेश जारी किए। वहीं उन्होंने 31 जुलाई को दक्षिणी हरियाणा में हुई हिंसा पर बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गृहमंत्री अनिल विज इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और निर्दोषों को न्याय मिलेगा।

Haryana BJP News

सोनीपत की जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन लघु सचिवालय के सभागार में हुआ जिसमें हरियाणा परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सोनीपत की जनता की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि इन समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा किया जाए। इस बैठक में 12 पहले से ही प्रस्तावित समस्याओं को रखा गया था। इनमें से तीन समस्याओं का अधिकारियों में पहले ही निपटारा कर दिया था जबकि वह समस्याओं को कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने सुना और उनका उनके संबंधित अधिकारियों को निपटने के आदेश जारी किए।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने दक्षिणी हरियाणा में हुई हिंसा पर विपक्ष की आरोपी का जवाब देते हुए कहा कि हमें किसी से कोई लेना-देना नहीं है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गृहमंत्री अनिल विज इस पूरे मामले को देख रहे हैं, दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी और निर्दोषों के साथ न्याय होगा।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा बूढ़े हो चुके है, उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा करवाए गए कामों की चर्चा कभी भी जनता के बीच में नहीं की है, उन्हें विकास नहीं दिख रहा है। आज हरियाणा में मारुति का एक और बड़ा उद्योग लग रहा है और हरियाणा में चारों तरफ नेशनल हाईवे का जाल बिछा है। हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों द्वारा वेतनमान में बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार लगातार हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को पूरा करती हुई आ रही है और आगे भी कोई मांग रखी जाएगी तो उन मांगों को भी पूरा किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+