हरियाणा सरकार की अटल भूजल योजना: 251 ग्राम पंचायतों में अब ऐसे सुधरेगा जल स्तर
यमुनानगर : जिला सचिवालय के सभागार में डीसी पार्थ गुप्ता की अध्यक्षता में अटल भूजल योजना की समीक्षा बैठक हुई। बैठक के दौरान सिचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधीक्षक अभियंता व अटल भूजल योजना के नोडल अधिकारी आरएस मित्तल ने बताया कि योजना 25 दिसंबर 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू की थी। इसका उद्देश्य गिरते भूजल स्तर का ग्राम पंचायत स्तर पर स्थाई प्रबंधन करना हैं। अटल भूजल योजना केंद्र सरकार और विश्व बैंक द्वारा समर्थित एक सहभागी भूजल प्रबंधन योजना हैं।

इस योजना में जिला के चार विकास खंड जगाधरी, सरस्वती नगर, साढौरा और रादौर को चुना गया हैं। 251 ग्राम पंचायतों में अटल भूजल योजना के अंतर्गत गिरते जलस्तर पर कार्य किया जाएगा और इस योजना के अंतर्गत सभी 251 ग्राम पंचायतों का दैनिक जल खपत और गांव के लिए जल सुरक्षा योजना बनाई जाएगी।
डीसी पार्थ गुप्ता ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वह जिला कार्यन्वयन एजेंसी सेल्फ डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट के सभी सदस्यों से समन्वय करें। सभी विभागों में ब्लाक और ग्राम स्तर पर कार्य कर रही समिति से जुड़ कर जल सुरक्षा योजना पर कार्य करें। अटल भूजल योजना के अंतर्गत फसल विविधिकरण पर कार्य किया जाएगा जो गिरते भूजल स्तर को रोकने में एक महत्वपूर्ण बिदु का काम करेगा।
बैठक में कृषि उपनिदेशक जसविद्र सैनी, जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार, अजमेर सिंह एएससीओ, वीके आहलुवालिया, जन स्वास्थ्य एवं जलापूर्ति अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता सुमित गर्ग, डीपीएमयू टीम से पंकज शेखवाल व अन्य उपस्थित रहे। संवाद सहयोगी, साढौरा:
गांव पांडों में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण द्वारा निवर्तमान सरपंच जसबीर पांडों की अध्यक्षता में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान बच्चों को हाथ धोने के महत्व व हाथ धोने के सही तरीके से अवगत करवाया गया। खंड समन्वयक राजेश सैनी ने बच्चों को सफाई के महत्व से अवगत करवाते हुए घरों व आसपास की जगहों को साफ रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नेहरु युवा केंद्र के स्वयंसेवकों, सफाई कर्मचारी, आंगनबाड़ी वर्करों तथा शिक्षकों के सहयोग से सार्वजनिक शौचालयों के अलावा स्कूल की गली की सफाई की गई।












Click it and Unblock the Notifications