किसानों से हरियाणा सरकार ने पराली न जलाने की अपील, कहा-प्रबंधन करने पर मिलेंगे 1000 रुपए

Haryana Govt: किसानों द्वारा पराली जलाने से दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का ग्राफ काफी हद तक बढ़ जाता है। इस बीच हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश के किसानों से पराली न जलाने की अपील की है। साथ ही, किसानों द्वारा पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए मनोहर लाल सरकार ने बड़ी घोषणा भी की है।

हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने राज्य के किसानों से पराली न जलाने की अपील करते हुए कहा है कि कृषि यंत्रों से पराली प्रबंधन करने पर किसानों को प्रति एकड़ एक हजार रुपए दिए जाएंगे। किसान पराली प्रबंधन के लिए विभागीय पोर्टल पर 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Manohar Lal Khattar,

बता दें कि किसानों को ऑनलाइन आवेदन करने लिए मेरी फसल, मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। जिसके बाद हरियाणा सरकार की तरफ से यह रकम सीधे किसानों के खातों में भेजी जाएगी। इतना ही नहीं, किसानों को किराए पर कृषि यंत्रों को लेने की भी सुविधा दी जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धान की पराली जलाने को किसान फायदेमंद समझते हैं। लेकिन, पराली जलाना किसानों के लिए दोहरा नुकसान साबित हो सकता है। असल में खेत में पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरक क्षमता प्रभावित होती है। मसलन, पराली के साथ ही कई जरूरी कीट भी जल जाते हैं।

वहीं, पराली जलाने की घटना पर रोकथाम के लिए हरियाणा सरकार ने जुर्माने का प्रावधान किया है। जिसके तहत अगर कोई किसान पराली जलाता है तो एक तरफ जहां खेत की उर्वरक क्षमता प्रभावित होती है। तो वहीं, दूसरी तरफ किसान पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+