हरियाणा: जेजेपी के संगठन में विस्तार, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में 28 पदाधिकारी नियुक्त
चंडीगढ़, 6 मई 2022: जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, डिप्टी सीेएम दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष प्रो. रणधीर चीका व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद 28 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की।

जेजेपी द्वारा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में फरीदाबाद निवासी एमसी गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष, मीनाक्षी शर्मा को प्रदेश सचिव तथा गुहला निवासी रिटायर्ड हेडमास्टर गुरमेल सिंह बाल्मीकि और पानीपत निवासी संदीप मितान को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया हैं।

इनके अलावा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में बाढ़डा में मांगे राम, दादरी में विनोद कुमार, फरीदाबाद में शिवचरण, समालखा में राम नारायण, इसराना में सुमेर सिंह, पानीपत शहरी में भूपेंद्र सिंह, पानीपत ग्रामीण में सुभाष मलिक, बवानी खेड़ा में वेदपाल घणघस, लोहारू में रामफल डुडी, भिवानी में सुनील शर्मा और तोशाम में डॉ. सुरेंद्र को हलका प्रधान की जिम्मेदारी दी है।
वहीं होडल में राहुल तेवतिया, पलवल में विजय कुमार, अंबाला सिटी में शिवचरण, टोहाना में राम कुमार, फतेहाबाद में राजकुमार, रतिया में गुरमीत सिंह, बादली में विजय कुमार, बेरी में सतबीर सिंह, बहादुरगढ़ में कुलदीप सिंह, झज्जर में जय सिंह, अंबाला कैंट में जोगिंद्र सिंह, मुलाना में तेज पाल सिंह और नारायणगढ़ में जसविंद्र सिंह बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के हलका अध्यक्ष होंगे।












Click it and Unblock the Notifications