डिप्टी सीएम दुष्यंत का निर्देश, Haryana में बारिश से टूटी सड़कों और नदियों के किनारों को मजबूत करवाएं अधिकारी
Haryana के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों से हाल में आई बाढ़ से प्रभावित गांव, खेत-खलिहानों के अलावा नदियों, सड़कों और सरकारी विश्राम गृहों आदि को हुए नुकसान के बारे में रिपोर्ट ली।
उन्होंने कहा कि राज्य के 12 जिलों में आई बाढ़ एवं कुछ अन्य जिलों के हिस्सों में हुई तेज बारिश के कारण पानी के बहाव से हाइवे सहित कई सड़कों को नुकसान हुआ है। डिप्टी सीएम ने निर्देश दिया कि नदियों के किनारों को मजबूत कराया जाए।

बाढ़ प्रभावित जर्जर सड़कों को जल्द से जल्द दुरुस्त कराने का भी निर्देश दिया गया। उन्होंने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में कहा, राज्य के लोगों के आवागमन को सुविधाजनक करना सरकार की प्राथमिकता है। फंड की कमी नहीं होने दी जाएगी।
चौटाला ने ग्रामीण आबादी और खेतों से पानी की तत्काल निकासी के बंदोबस्त का निर्देश भी दिया। उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश से गुजरने वाली नदियों में बाढ़ की रिपोर्ट भी ली। उन्होंने कहा कि घग्घर नदी, सिरसा जिला के गांव ओटू से लेकर जीवन नगर-रानियां रोड (राजस्थान बॉर्डर की तरफ जाने वाली सड़क) की तरफ जाती है। इसके किनारों को और अधिक चौड़ा और मजबूत बनाने का निर्देश दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications