हरियाणा: दुष्यंत चौटाला बोले, करीब 20 करोड़ ₹ की लागत से गन्नौर-शाहपुर सड़क का होगा चौड़ीकरण
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि गन्नौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाली गन्नौर-शाहपुर सड़क एमडीआर 121 को नाबार्ड ने आठ अगस्त 2023 को चौड़ा करने की मंजूरी दे दी है। इस पर 19.76 करोड़ रूपए की लागत आएगी।
उन्होंने बताया कि उक्त सड़क के दो-तिहाई हिस्से को पांच मीटर से बढ़ाकर सात मीटर किया जाएगा, जबकि एक तिहाई पहले से ही सात मीटर चौड़ी है।

डिप्टी सीएम ने बताया कि एक महीने के अंदर उक्त कार्य का टेंडर कर दिया जाएगा। वे सोमवार को हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान एक सदस्य के सवाल पर जवाब दे रहे थे।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने विधानसभा में एक अन्य सदस्य के सवाल के जवाब में बताया कि पलवल में पलवल डिस्ट्रीब्यूट्री को पक्का करने का कार्य प्रगति पर है और इसकी लाइनिंग का कार्य सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा किया जा रहा है।
उन्होंने आगे जानकारी दी कि पलवल डिस्ट्रीब्यूट्री पलवल-सोहना नेशनल हाईवे (एनएच -919) और दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे (एनएच -44) से होकर गुजरती है। इस डिस्ट्रीब्यूट्री के बाई तरफ कच्चे सहायक मार्ग की चौड़ाई मात्र 15 फुट है और दाई तरफ केवल पांच फुट जगह है जो कि सड़क बनाने के लिए पर्याप्त नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications