हरियाणा: दुष्यंत चौटाला ने कहा- गठबंधन रहने या टूटने को लेकर कोई चिंता नहीं
हरियाणा: दुष्यंत चौटाला ने कहा- गठबंधन रहने या टूटने को लेकर कोई चिंता नहीं
रोहतक। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेस की मजबूत सरकार को लेकर कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य प्रदेश के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, लोगों का कल्याणा करना है। गठबंधन रहने या टूटने को लेकर उन्हें कोई चिंता नहीं हैं। हरियाणा सरकार का मकसद सिर्फ और सिर्फ प्रदेश के सभी लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देकर सर्वांगीण मजबूती प्रदान करना है ताकि प्रत्येक वर्ग का समुचित विकास हो सके। नांगल चौधरी के गांव छापड़ा-बिहारीपुर में पूर्व विधायक चौधरी मूलाराम के पोते के कुंआ-पूजन कार्यक्रम में के दौरान पहुंचा दुष्यंत चौटाला ने ये बात कही।

पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा द्वारा महेंद्रगढ़ को हेड क्वार्टर बनाने के एक बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते देते हुए कहा कि ये सब सरकार का काम है कि कहां क्या बनना है। किसको हेड क्वार्टर बनाना है, कितना बजट आयेगा। एक दिन में सब कुछ नहीं होता है। इस दौरान पूर्व पार्षद सुधीर चौधरी ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तेज प्रकाश एडवोकेट, जिला प्रधान विरेंद्र घाटाशेर, नारनौल नगरपरिषद चेयरमेन कमलेश सैनी, अनंतराम तॅवर, अजय कुमार एडवोकेट, हजारी लाल लंबोरा, चैनसुख तोताहेड़ी, पाषद कॅवरसिंह जाखड़, राकेश, नरेश, सहित जजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications