हरियाणा: दिग्विजय चौटाला बोले, अभय चौटाला की मैमोरी लॉस हो चुकी है

हरियाणा के भिवानी पहुंचे जन नायक जनता पार्टी (जेजेपी) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने चाचा अभय सिंह चौटाला को धमकी वाले केस पर फिर से पलटवार किया।

उन्होंने कहा कि उनका (अभय चौटाला) का कल्चर धमकाने का रहा है। वहीं उन्होंने NDA की बैठक में शामिल होने और कांग्रेस की गुटबाजी पर प्रतिक्रिया दी।

haryana-digvijay-chautala

दिग्विजय सिंह चौटाला मंगलवार को भिवानी के चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय में इनसो कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 6 अगस्त को हिसार में होने वाली इनसो की रैली को लेकर इनसो कार्यकर्ताओं को रैली का न्योता दिया।

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि अभय चौटाला की ये सोच है कि वह कभी कुछ कहते हैं और कभी कुछ। दिग्विजय ने हंसते हुए कहा कि सरकार को उनको सिक्योरिटी देनी चाहिए, उन्हें बहुत खतरा है। बहुत सारे गनमैन देने चाहिएं, क्योंकि उन्हें इसका शौक है और असली वाले लोग साथ लेकर चलने का।

दिग्विजय ने कहा कि पहले भी अभय चौटाला का कल्चर रहा है लोगों को धमकाने का और हरियाणा के लोग बड़ा हैरान हैं कि इस बात से उनको धमकी मिली। उन्होंने कहा कि शायद अभय चौटाला की मेमोरी लॉस हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+