सोनीपत पुलिस लाइन में DGP शत्रुजीत कपूर ने किया ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन, अत्याधुनिक सुविधाओं से है लैस
Haryana News: हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने सोनीपत जिले में प्रदेश की पहली पुलिस ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस दौरान विभिन्न सरकारी व डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों के अलावा डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने ई-लाइब्रेरी परिसर का निरीक्षण करते हुए विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। पुलिस महानिदेशक ने उपस्थित विद्यार्थियों तथा आसपास के गांव के लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ई-लाइब्रेरी बनने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि यहां उपलब्ध करवाई जाने वाली पाठ्य सामग्री से विद्यार्थियों को सीखने तथा जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। यह ई-लाइब्रेरी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक मंच है, जहां वे कई भाषाओं में ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। डीजीपी ने इस अवसर पर युवाओं से आवाहन करते हुए कहा कि वे नशे से दूर रहें और अपनी ऊर्जा पढ़ाई, खेल तथा समाज सेवा में लगाएं।
उन्होंने कहा कि नशा हमारे समाज को अंदर से खोखला बना रहा है, ऐसे में लोग न केवल खुद नशे से दूर रहें बल्कि युवाओं को भी इससे दूर रखने के प्रयास करें। पुलिस विभाग द्वारा इस दिशा में कई जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं जिनके माध्यम से युवाओं को विशेष तौर पर इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
गौरतलब है कि हरियाणा पुलिस द्वारा सोनीपत जिले में स्थापित की गई यह पहली बड़ी ई-लाइब्रेरी है। इस ई-लाइब्रेरी के माध्यम से यूपीएससी, एनडीए, सीडीएस, बैंकिंग और अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के उम्मीदवारों को काफी लाभ होगा। यह ई-लाइब्रेरी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है जहां विभिन्न विषयों की मानक पुस्तकों ,पत्रिकाओं, ग्लोब, मानचित्र और मानक शब्दकोशों सहित अन्य पाठ्य सामग्री को रखा गया है।
इस ई-लाइब्रेरी में नई तकनीक से सुसज्जित फोटो स्टूडियो के अलावा भाषा कक्ष, कांफ्रेंस हॉल ,अतिथि कक्ष भी बनाया गया है। इस अवसर पर अशोका यूनिवर्सिटी, जिंदल यूनिवर्सिटी , एसआरएम यूनिवर्सिटी व अन्य विश्वविद्यालय के उच्च अधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने पुस्तकालय की स्थापना के लिए पुलिस विभाग द्वारा शुरू की गई।












Click it and Unblock the Notifications