डिप्टी सीएम दुष्यन्त चौटाला ने रोका काफिला, सड़क दुर्घटना में घायल को पहुंचाया अस्पताल

फतेहाबाद दौरे के दौरान हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की दरियादिली देखने को मिली। रास्ते में उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार की मदद के लिए काफिला रुकवा लिया।

haryana Deputy CM Dushyant Chautala stopped convoy, sent injured to hospital

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यन्त चौटाला आज बड़ोपल के पास घायल हुए एक मोटरसाइकिल सवार की मदद के लिए स्वयं आगे आए। सड़क पर हुई एक दुर्घटना को देखकर उन्होंने अपना काफिला रोका और घायल को तुरंत सरकारी गाड़ी से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

आज सुबह डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला दिल्ली से फतेहाबाद आ रहे थे। बड़ोपल के समीप एक मोटरसाइकिल सवार वहां खड़े एक थ्रीव्हीलर से टकरा गया। डिप्टी सीएम दुष्यन्त चौटाला की नज़र जैसे ही इस दुर्घटना पर पड़ी, उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और घायल के पास पहुंचे। घायल को उपचार के लिए उन्होंने तुरंत सरकारी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।

सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार बरवाला के एक पेट्रोल पंप पर काम करता है। इलाज के दौरान उसने बताया कि वह फतेहाबाद की तरफ जा रहा था, अचानक रास्ते में रॉन्ग साइड एक थ्री व्हीलर आ गया और उसने टक्कर मार दी। पीछे से आ रहे डिप्टी सीएम के सुरक्षाकर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। समय से पहुंचने से घायल का समय से इलाज हो पाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+