Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सरकार नंबरदारों को देगी अब 9 हजार रुपए कीमत वाले पसंदीदा मोबाइल: दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़, 5 मई 2022: हरियाणा के डिप्टी सीेएम दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के सभी नंबरदारों को मोबाइल-मेला लगाकर 9 हजार रुपए की कीमत के उनकी पसंद के मोबाइल सेट दिए जाएं। बुधवार को डिप्टी सीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। सुबह हरियाणा सरकार द्वारा इंडियन बैंक के साथ एक समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए जिसमें राज्य के सभी नंबरदारों को बैंक द्वारा 9 हजार रुपए का ई-रूपी कूपन दिया जाएगा, जिस कूपन से नंबरदार मोबाइल-मेला में अपनी पसंद की कंपनी का मोबाइल खरीद सकेंगे।

Haryana: Deputy CM Dushyant Chautala says- provide mobile sets of Rs 9,000 to all numberdars

समझौते पर राज्य सरकार की ओर से हरियाणा के भू-राजस्व अभिलेख विभाग की निदेशक आमना तस्नीम ने तथा इंडियन बैंक की ओर से मुख्य प्रबंधक एवं शाखा प्रबन्धक काजल सिंह द्वारा हस्ताक्षर किए गए।

डिप्टी सीेएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि सभी नंबरदारों को मई-जून माह में मोबाइल उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया था कि राज्य के सभी नंबरदारों को ई-रूपी कूपन के माध्यम से मोबाइल फोन दिलवाए जाएं ताकि इस कार्य के लिए तय बजट का सदुपयोग हो सके और इसको लेकर हरियाणा सरकार द्वारा इंडियन बैंक को इस कार्य के लिए चुना गया।

हरियाणा के भू-राजस्व अभिलेख विभाग की निदेशक आमना तस्नीम ने बताया कि बैंक के साथ हुए समझौते की शर्तों के अनुसार मोबाइल फोन वितरित करने के लिए राज्य के सभी जिलों में जिला स्तर पर मेलों का आयोजन किया जाएगा जिसमें मोबाइल फोन कंपनियों द्वारा विभिन्न प्रकार के मोबाइलों को प्रदर्शित किया जाएगा जिसमें 9,000 रूपए की कीमत के मोबाइल रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि नंबरदार सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए गए कूपन के माध्यम से अपनी पसंद का मोबाइल खरीद सकेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+