हर विधानसभा में 25 किलोमीटर खेतों के रास्ते होंगे पक्के: दुष्यंत चौटाला

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए सरकार ने प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में 25 करोड़ रुपये की लागत से सड़कें बनवाने की शुरुआत की गई थी। अब इसी तर्ज पर खेतों के रास्तों को पक्का किया जाएगा और इसके लिए हर विधानसभा क्षेत्र में 25-25 किलोमीटर खेतों के रास्तों को बनवाया जाएगा।

डिप्टी सीएम ने कहा कि मार्केट कमेटी की 700 किलोमीटर की सड़कों का भी पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। वे मंगलवार को सोनीपत जिले में विभिन्न गांवों के दौरे के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। डिप्टी सीएम जींद जिले के गांव करसोला, करेला-झामोला और ईगराह में भी ग्रामीणों से रूबरू हुए।

Dushyant Chautala

पत्रकारों के सवालों के जवाब में कांग्रेस की गुटबाजी पर कटाक्ष करते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भानुमति के कुनबे की तरह है और वे कभी एक होकर नहीं चल सकते। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जो कांग्रेसी लोग आज कांग्रेस को सत्ता में लाने की बात करते है, वही कांग्रेस को विनाश की ओर ले जाने का काम करेंगे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जेजेपी प्रदेश के सभी बूथों पर संगठन मजबूती के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि साल 2024 के चुनावों के लिए जेजेपी के बूथ योद्धा और बूथ सखी संगठन मजबूती में अहम रोल अदा करेंगे। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि किसानों को जलभराव की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए सरकार ने 1100 करोड़ रुपये के बजट का आवंटन किया है।

कहा कि ऐसा प्रदेश में पहली बार हुआ है कि एक वर्ष के अंदर ही जल निकासी के लिए इतने बड़े बजट का प्रावधान किया गया हो, जबकि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने अपने पूरे दस वर्ष के कार्यकाल में 400 करोड़ रुपये ही इस कार्य पर खर्च किए थे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कोरोना काल हो या किसान आंदोलन प्रदेश सरकार ने ग्रामीण अंचल को सशक्त बनाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस दिशा में मजबूत कदम बढ़ाते हुए निर्णय लिया है कि गांवों की फिरनी को पक्का किया जाएगा। साथ ही श्मशान घाट व कब्रिस्तान की चारदीवारी, शेड इत्यादि सुविधाएं भी दी जाएगी और व्यायामशालाओं का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए पंचायत बीडीपीओ के माध्यम से प्रस्ताव प्रेषित करवाएं।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा ई-लाइब्रेरी निर्माण की शुरुआत की थी और जिसके सफल परिणाम मिले है। आज प्रदेश के एक हजार से अधिक गांवों में ई-लाइब्रेरी का निर्माण करवाया जा रहा है और 3500 गांवों में सामुदायिक केंद्र बन रहे हैं। साथ ही, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों का सृजन करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कहा कि बीपीएस महिला विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस में पैरा मेडिकल के पाठ्यक्रम शुरू करवाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इसके लिए कुलपति को विशेष निर्देश दे दिए गए है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सोनीपत में ड्रेन नंबर-8 में 100 क्यूसेक पानी छुड़वाया गया है और टेल के किसानों तक पानी पहुंचाने के लिए अतिरिक्त पानी भी छुड़वाया जाएगा। इस दौरान आंवली, जागसी व कथूरा में ग्रामीणों ने उपमुख्यमंत्री को मांगपत्र भी सौंपे, जिनमें शामिल बहुत सारी मुख्य मांगों को उन्होंने पूरा करने का आश्वासन दिया तथा कई मांगों के लिए उन्होंने कहा कि जांच करवाने के बाद पूरी करवाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+