हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने खोला सौगातों का पिटारा

डिप्टी सीएम ने गांव चौटाला में जल आपूर्ति और सीवरेज प्रणाली परियोजना पर खर्च होंगे 72 करोड़ रूपए।

Haryana Deputy CM Dushyant Chautala opened the gift box

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला अपने गांव पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने 135 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दी सिरसा जिले को बड़ी सौगात। गांव चौटाला में 67 लाख रूपए से तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा हुआ। इसके अलावा 39 करोड़ रूपए की लागत से गांव तेजाखेड़ा में पाइप लाइन बिछी।

गांव चौटाला में जल आपूर्ति और सीवरेज प्रणाली परियोजना पर खर्च होंगे 72 करोड़ रूपए।

करीब साढ़े सात करोड़ रूपए की लागत से औंढा से कालांवाली मार्ग होगा अपग्रेड।

एनएच-9 से वाया बुर्ज भंगू-ढाबा-बडागुडा से होकर गांव सुखचैन तक की रोड के अपग्रेडेशन के लिए खर्च होंगे लगभग आठ करोड़ रूपए ।

लगभग चार करोड़ रूपए की लागत से गांव चौटाला से भारू खेड़ा की रोड का होगा चौड़ीकरण।

डबवाली से गांव मसीतां की सड़क पर खर्च होंगे लगभग सात करोड़ रूपए।

- करीब तीन करोड़ रूपए की लागत से गांव जमाल से बारुवाली-1 की सड़क होगी अपग्रेड।

- गांव बनी से मामेर खेड़ा की सड़क के चौड़ीकरण के लिए लगभग सात करोड़ रूपए होंगे खर्च।

- लगभग पांच करोड़ रूपए की लागत से चिलकनी से कुत्ताबढ़ की रोड होगी अपग्रेड।

- गांव रुपावास से जोड़कियां की रोड के अपग्रेडशन पर खर्च होंगे लगभग पांच करोड़ रूपए।

- करीब दो करोड़ रूपए की लागत से गांव मामेरन खुर्द के लिए बनेगी नई सड़क।

- लगभग साढ़े सात करोड़ रूपए की लागत से गांव चौटाला में माता स्नेहलता इनडोर स्टेडियम का होगा निर्माण।

- करीब तीन करोड़ रूपए की लागत से गांव तेजाखेड़ा से आसाखेड़ा माइनर तक बनेगा इंटरलॉकिंग रास्ता ।

- गांव चौटाला के मॉडल तालाब पर खर्च होंगे सवा करोड़ रूपए।

गांव चौटाला में जल आपूर्ति और सीवरेज प्रणाली परियोजना पर खर्च होंगे 72 करोड़ रूपए।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+