हरियाणा: मिशन मून की सफलता पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दी बधाई
भारत का मिशन मून सफल हो गया है। चंद्रमा पर जैसे ही लैंडर की सफलता पूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग हुई पूरा देश खुशी से झूम उठा। वहीं चंद्रयान-3 की सफलता पर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोशल साइट एक्स पर पोस्ट कर खुशी जाहिर की है।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी सोशल साइट एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में सभी देश वासियों व चंद्रयान-3 से जुड़ी पूरी इसरो की टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

दुष्यंत चौटाला ने लिखा 'विश्व विजयी तिरंगा प्यारा, अब चंद्रमा हमारा। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में सफलतापूर्वक पहुंचने वाला भारत विश्व का पहला देश बन गया। चंद्रयान-3 की लैंडिंग ने इतिहास रच दिया,आज हिंदुस्तान के लिए गौरव का दिन। यह ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण सफलता हमारे वैज्ञानिकों के दृढ़ संकल्प,परिश्रम और त्याग का प्रतीक है। देशवासियों एवं #Chandrayaan-3 से जुडी इसरो की पूरी टीम को बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं।












Click it and Unblock the Notifications