डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अपने ही मंत्री को दी नसीहत, कहा-बोलने से कुछ नहीं होगा पकड़ कर दिखाओ
रोहतक। हरियाणा सरकार के मंत्री देवेंद्र बबली ने हाल ही में अपनी सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर कई सवाल दागे। उनके आरोपों के बाद अब सरकार ने पलटवार किया है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बबली को नसीहत देते हुए कहा कि बोलने से कुछ नहीं होगा पकड़ कर दिखाओ। एक कार्यक्रम के दौरान रोहतक पहुंचे दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार को लेकर बहुत सख्त है और इसे रोकने के लिए कई नीतियों को लागू कर चुकी है।

उन्होंने हरियाणा सरकार के मंत्री देवेंद्र बबली के सवालों पर कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बहुत कदम उठाए हैं। ऑनलाइन सिस्टम कर पारदर्शिता को बढ़ावा दिया है, जिससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। दुष्यंत चौटाला मोखरा गांव में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव काम कर रही है। प्रदेश के 121 खेल स्टेडियमों को बेहतर रखरखाव के लिए चिंहित कर लिया गया है। जहां तक भूपेंद्र सिंह हुड्डा की खेल नीति की बात है वह सिर्फ खिलाड़ियों को पुलिस महकमे तक सीमित रखना चाहते थे।
जबकि मौजूदा सरकार भूपेंद्र हुड्डा सरकार से ज्यादा पैसा खिलाड़ियों को दे रही है और यही नहीं, आज भी पदक लाओ पद पाओ की नीति पर हरियाणा सरकार काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications