भूपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा के किसानों को लूटकर रॉबर्ट वाड्रा के साथ घी पिया: दिग्विजय चौटाला

चंडीगढ़, 10 मार्च 2022: जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने जेजेपी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी 13 मार्च से प्रदेशभर में एक माह का सदस्यता अभियान चलाएगी और साढ़े चार लाख नए सदस्य बनाएगी। 13 मार्च को ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन उपलक्ष्य पर फरीदाबाद में जनसभा का आयोजन होगा। इसके अलावा प्रदेशभर में पार्टी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करके पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया जाएगा। वे बुधवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से रूबरू थे। वहीं दिग्विजय चौटाला ने प्रदेश के बजट को हर वर्ग के हित में बताया और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के एक बयान पर जवाब देते हुए कहा कि हुड्डा ने पूर्व कांग्रेस सरकार में रॉबर्ट वाड्रा के साथ मिलकर हरियाणा के किसानों को लूटकर घी पिया।

Haryana Deputy Chief Minister Dushyant Chautala targets Bhupendra Hooda and Robert Vadra

जेजेपी प्रधान महासचिव ने कहा कि पार्टी की अंबाला में हुई राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी ने संगठन मजबूती पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। इसके तहत पार्टी 13 मार्च से प्रदेशभर में सदस्यता अभियान चलाने जा रही है। 13 अप्रैल तक चलने वाले इस सदस्यता अभियान के जरिए साढ़े चार लाख नए सदस्य यानी कि हर हलके में पांच हजार नए सदस्य जोड़ने का टारगेट है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इसके लिए पार्टी ने सभी 22 जिलों तथा 90 हलकों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी नियुक्त कर दिया है।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि 13 मार्च को ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला का जन्मदिन हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हर वर्ष उनका जन्मदिन हर्षों उल्लास से सामाजिक कार्य करके मनाया जाता हैं। इस वर्ष उनके जन्मदिन पर फरीदाबाद जिले में एक जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इस जनसभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिरकत करेंगे तथा फरीदाबाद-पलवल जिले के स्थानीय हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इसके अलावा प्रदेशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य किए जाएंगे।

बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए जेजेपी प्रधान महासचिव ने कहा कि हरियाणा सरकार बेहतरीन बजट लेकर आई है, जो कि हर वर्ग के हित में हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के सुनहरे भविष्य के मद्देनजर युवाओं के कौशल विकास, रोजगार, महिलाओं को सशक्त, किसानों-व्यापारियों को मजबूती देना वाला बजट पेश किया है जिसकी जितनी सराहना की जाए, उतनी कम हैं। प्रदेश पर बढ़े कर्ज के सवाल के जवाब में दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व हुड्डा सरकार से पहले हरियाणा पर कर्ज नहीं था लेकिन हुड्डा ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश को कर्ज में डूबोने का काम किया। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि मौजूदा गठबंधन सरकार तो इस कर्ज को उतारने के लिए निरंतर कदम उठा रही है। दिग्विजय ने यह भी कहा कि किसने घी पिया है, यह सब जगजाहिर है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा ने रॉबर्ट वाड्रा के साथ मिलकर कम दामों पर किसानों की जमीन खरीदकर वाड्रा को फायदा पहुंचाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+