हरियाणा: यमुनानगर में होगा CM का जनसंवाद कार्यक्रम, सरकारी योजनाओं की लेंगे जानकारी

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा लगातार किए जा रहे अपने जन संवाद कार्यक्रमों की श्रृंखला में अब वे यमुनानगर जिला में जन संवाद करेंगे। दो दिन यानी 8 नवंबर और 9 नवंबर तक मुख्यमंत्री यमुनानगर प्रवास पर रहेंगे और 6 स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री लोगों से जमीनी स्तर पर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन संबंधी जानकारी भी लेंगे।

manohar lal khattar

8 नवंबर, 2023 को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री गांव प्रतापनगर से जन संवाद कार्यक्रमों की शुरुआत करेंगे। दोपहर बाद 3 बजे गांव छछरौली में तथा सायं 5 बजे जगाधरी शहर में जन संवाद कार्यक्रम होंगे। 9 नवंबर को मुख्यमंत्री प्रातः साढ़े 9 बजे गांव पावनीकलां में पहला जन संवाद करेंगे। इसके बाद, गांव बिलासपुर में साढ़े 11 बजे तथा दोपहर बाद ढाई बजे साढौरा टाउन में जनसंवाद कार्यक्रम होगा।

मुख्यमंत्री द्वारा विगत 9 वर्षों में ग्राम विकास पर मुख्य फोकस करते हुए शुरू की गई विभिन्न पहलों का सकारात्मक परिणाम आज धरातल पर दिख रहा है। सरपंच स्वयं जन संवाद कार्यक्रमों में सरकार की योजनाओं पर मुहर लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री भी जन संवाद कार्यक्रमों में छोटी सरकारों के चुने हुए जनप्रतिनिधियों को तरजीह देते हुए सरपंचों के साथ मंच सांझा कर रहे हैं। उनके इस भाव से महिला सरपंचों का भी आत्मविश्वास बढ़ा है और वे गांवों के विकास हेतु और अधिक उत्साह से कार्य कर रही हैं। इन कार्यक्रमों में सरपंच स्वयं बता रहे हैं कि राज्य सरकार द्वारा पंचायतों को दी गई स्वायत्तता का उन्हें बहुत लाभ हो रहा है और वे अपने स्तर पर विकास कार्य करवाकर गांवों को नई पहचान दिला रहे हैं।

जन संवाद कार्यक्रमों में एक ओर नागरिक जहां मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हैं, तो वहीं वर्तमान राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की भी सराहना करते हैं। जब मुख्यमंत्री पूछते हैं कि क्या किसी को नौकरी के लिए पैसे देने की जरूरत पड़ी है तो मैरिट व अपनी योग्यता के बल पर नौकरी में आये युवा खुलकर मनोहर सरकार की पारदर्शी नीति की सराहना करते हुए कहते हैं कि पिछली सरकार में तो नौकरी के लिए बिचौलियों के लिए ढूंढना पड़ता था। इतना ही नहीं, आयुष्मान भारत व चिरायु हरियाणा योजना, निरोगी हरियाणा, परिवार पहचान पत्र, ऑटोमेटिक तरीके बने बीपीएल राशन कार्ड व पेंशन, ई-फर्द जैसी अनेकों योजनाओं से भी जनता खुश है, क्योंकि अब उन्हें किसी भी योजना के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। जन संवाद कार्यक्रमों के लिए लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है कि ग्रामीण अब इंतजार करने लगे हैं कि उनके गांव में जन संवाद कार्यक्रम कब होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+