हरियाणा: मनोहर लाल ने बजाया आगामी चुनाव का बिगुल, बोले-2024 में होगी ऐसी ही होली

सीएम मनोहर लाल होली के अवसर पर यमुनानगर में विजय संकल्प मंच से आगामी 2024 के चुनाव का बिगुल बजाया।

Haryana CM Manohar Lal sounded the bugle for the upcoming elections

सीएम मनोहर लाल होली के अवसर पर आज यमुनानगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विजय संकल्प मंच से आगामी चुनाव का बिगुल बजाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरते हुए कहा कि 2024 के अक्टूबर में ऐसी ही होली मनाई जाएगी। हमारी सरकार सत्ता सुख भोगने के लिए नहीं देश सेवा के लिए काम करती है।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोग केवल स्वार्थ की राजनीति करते हैं। जब चुनावों में कुछ समय रह जाता है तो उस समय जनता से वादा करते है। मनोहर लाल ने कहा कि जिस प्रकार रावण की जान नाभि में अटकी हुई थी। उसी प्रकार इन लोगों की जान सत्ता में बसी होती है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा को कहा की हम व्यवस्था परिवर्तन का काम कर रहे हैं। जिस तरीके से होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत है। उसी तरीके से हमारे विरोधी भी इस समय तड़प रहे हैं। क्योंकि उन्हें सत्ता से बाहर हुए काफी समय हो चुका है। वह किसी भी तरह सत्ता को वापस लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इसके लिए वह कोई भी हथकंडा अपना सकते है। उन्होंने कहा की भाजपा ने केवल जनता के बारे में चिंता की है। शासन जनता की सेवा के लिए कर रहे हैं। कांग्रेस ने 55 साल शासन किया, लेकिन जनता की सेवा नहीं की।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए चौकीदार के रूप में किया। वहीं सीएम मनोहर लाल ने शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर और बीजेपी के अन्य दिग्गज नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली और इस दौरान मुख्यमंत्री भजन गाते हुए नजर आए। इस मौके पर अंबाला लोकसभा से सांसद रतनलाल कटारिया, कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, विधायक घनश्याम दास अरोरा, समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन रोजी मालिक आनंद व अन्य नेता मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+