हरियाणा के CM मनोहर लाल बोले : खंड विकास अधिकारी जीपीडीपी बनाकर जल्द अपलोड करवाएं

सीएम हरियाणा निवास में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों के नए बैच में चयनित एवं नियुक्त अधिकारियों के साथ परिचय कर रहे थे।

manohar

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने कहा कि सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के ग्राम सचिव एवं सरपंचों से मिलकर उनके गांव का ग्राम पंचायत डिवलेपमेंट प्लान (जीपीडीपी) तैयार करवाएं और जल्द से जल्द पोर्टल पर अपलोड करवाएं। उन्होंने घोषणा की कि आवश्यतानुसार राज्य में खंड स्तर पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के सरकारी आवास बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री हरियाणा निवास में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों के नए बैच में चयनित एवं नियुक्त अधिकारियों के साथ परिचय कर रहे थे।

उन्होंने सभी अधिकारियों से एक-एक करके परिचय किया और उनको ईमानदारी एवं पारदर्शी तरीके से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। खंड विकास पंचायत अधिकारियों के 2023 के बैच में कुल 46 खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों का चयन हुआ है। इनमें एमबीबीएस डॉक्टर से लेकर एमटेक, एमएससी, लॉ डिग्री धारकों के अलावा केंद्रीय सेवाओं के अधिकारी भी शामिल हैं। उन्होंने नवनियुक्त खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को राज्य सरकार की विकासात्मक योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि इन्हें पारदर्शी एवं ईमानदार तरीके से लागू करके अपनी प्रतिभा का परिचय दें। उन्होंने पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत से तालमेल करके तटस्थ होकर काम करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि अगर किसी अधिकारी को इनोवेटिव आइडिया सूझता है तो वह अपने वरिष्ठ अधिकारियों से अवश्य शेयर करे ताकि विश्वसनीयता पाए जाने पर पूरे प्रदेश में लागू किया जा सके।

उन्होंने राज्य सरकार की ग्राम स्तर पर प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए कहा कि गांवों में तालाबों की सफाई, शिवधाम का रखरखाव, पार्क-व्यायामशाला व वेलेनेस सैंटर का निर्माण आदि कार्य करवाए जा रहे हैं, ऐसे में सभी नए नियुक्त खंड विकास पंचायत अधिकारी इन कार्यों में रूचि लेकर काम करें। प्रधान सचिव वी.उमाशंकर ने नए खंड विकास पंचायत अधिकारियों को ग्रामीण स्तर के परिवार पहचान पत्र के बकाया रजिस्ट्रेशन कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सरपंचों व ग्राम सचिव से मिलकर स्वामित्व योजना के तहत प्रॉपर्टी आईडी के रजिस्ट्रेशन को भी स्पीड अप करने के निर्देश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+