कर्मचारियों को सीएम खट्टर ने दी दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं,कहा- मिठाई के दिए जाएंगे 501 रुपए
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेशवासियों और सभी कर्मचारियों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि सभी सफ़ाई कर्मचारियों (ग्रामीण और शहरी) सभी चौकीदारों (ग्रामीण और शहरी) और सभी ट्युबवेल ऑपरेटर्स को दिवाली की मिठाई के 501 रुपए दिए जाएंगे।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से आज हरियाणा ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ व ग्रामीण चौकीदार संघ ने मुलाकात कर मासिक मानदेय बढ़ाने पर मिठाई खिलाकर धन्यवाद किया।

गौरतलब है कि हरियाणा ग्रामीण सफाई कर्मियों का 14 हजार रुपये से 15 हजार रुपये मासिक मानदेय किया गया था। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मचारियों को दीवाली के तोहफा की सौगात दी थी।
इसी तरह, ग्रामीण चौकीदारों को नायाब तोहफा दिया था जिसमे चौकीदारों को 11000 रुपए मानदेय व 4000 हजार रुपए वर्दी भत्ता एवं हर 5 साल के बाद साइकिल मिलेगी। इसके अलावा, चौकीदारों को 1000 रुपए लाठी एवं बैटरी के लिए सालाना मिलेंगे।









Click it and Unblock the Notifications