सीएम मनोहर लाल खट्टर 16 नवंबर को पहुंचेंगे राजस्थान, BJP के लिए मांगे के वोट
राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार इस वक्त अपने पूरे चरम पर है। सभी पार्टियों के नेता राजस्थान के महासंग्राम में जमकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। वहीं, हरियाणा के नेता भी राजस्थान के चुनाव में काफी ज्यादा सक्रिय नज़र आ रहे हैं। अब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर गुरूवार को राजस्थान जाएंगे और बीजेपी के लिए लोगों से वोट मांगेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर गुरूवार सुबह 9 बजे चंडीगढ़ से सिरसा के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वे सुबह 10:30 बजे सिरसा से राजस्थान के हनुमानगढ़ पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सुबह 11 बजे राजस्थान के हनुमानगढ़ में रोड शो करने वाले हैं।

वहीं, इसके बाद वे दोपहर ढाई बजे श्रीगंगानगर पहुंचेंगे और दो विधानसभा क्षेत्रों में पब्लिक मीटिंग भी करेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मध्य प्रदेश में भी चुनाव प्रचार कर चुके हैं। हरियाणा की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों में से एक जननायक जनता पार्टी (JJP) राजस्थान की 20 विधानसभा सीटों पर चुनावी ताल ठोक रही है।
जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला, हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला समेत पार्टी के कई विधायक और वरिष्ठ नेता राजस्थान में लगातार सक्रिय हैं। आपको बता दें कि, राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों के लिए 25 नवंबर को वोटिंग होनी है और मतदान के नतीजे 3 दिसंबर को आने हैं।
राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत जहां कांग्रेस सरकार रिपीट होने के दावे कर रहे हैं, वहीं बीजेपी को पूरा यकीन है कि राजस्थान में सत्ता विरोधी लहर है और इस बार जनता उसे सरकार बनाने का आशीर्वाद देगी।












Click it and Unblock the Notifications