CM खट्टर बोले, 50 लाख लगाकर सरपंच बनते है, हमने कमाई का रास्ता बंद किया
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, 50-50 लाख लगाकर सरपंच बनते हैं, फिर उन्हें पूरा भी करते हैं। सरकार ने ई-टेंडरिंग लाकर सरपंचों के 50 लाख कमाने वाले रास्ते को बंद कर दिया है।

हरियाणा के भिवानी दौरे के दौरान सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बवानी खेड़ा में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सरपंचों पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सरपंच 4 महीने से ई-टेंडरिंग का विरोध कर रहे हैं। पहले 50-50 लाख लगाकर सरपंच बनते हैं, फिर उन्हें पूरा भी करते हैं। सरकार ने ई-टेंडरिंग लाकर सरपंचों के 50 लाख कमाने वाले रास्ते को बंद कर दिया है।
इसके बाद सीएम ने लोगों से पूछा कि ई-टेंडरिंग शुरू करना सरकार का सही फैसला है या गलत?। इस पर लोगों ने सीएम के इस फैसले को हां कहकर सही बताया। वहीं गांव बापोड़ा में सीएम ने घोषणा की कि ऑनलाइन निकाली हुई जमीन की फर्द के लिए किसी की अप्रूवल की जरूरत नहीं होगी। बैंक समेत संस्थाएं ऑनलाइन फर्द को मान्यता देंगे।
मनोहर लाल खट्टर ने गांव तिगड़ाना मे ग्रामीणों से जन संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के 2 साल कोरोना ने खराब कर दिए। जिसकी वजह से कोई भी काम नहीं हुआ। पिछली सरकार में सिर्फ 2-4 रुपए मुआवजा दिया जाता था। अब कम से कम 500 रुपए दिया जा रहा है, ताकि किसान का कुछ तो फायदा हो।












Click it and Unblock the Notifications