साल 2025 तक हरियाणा के सभी यूनिवर्सिटी, कॉलेजों में लागू होगी राष्ट्रीय शिक्षा नीति: मनोहर लाल खट्टर

हरियाणा के सभी यूनिवर्सिटी, कॉलेजों में लागू होगी राष्ट्रीय शिक्षा नीति: मनोहर लाल खट्टर

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तारीफ करते हुए कहा कि ये नीति देस में आदर्श नागरिकों का निर्माण करेगी। उन्होंने कहा कि साल 2025 तक हरियाणा के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू किया जाएगा।

 Haryana: CM Manohar lal Khattar said that Education Policy will create Ideal Citizen

मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में अपने संबोधन के दौरान कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विद्वतजनों, चिंतकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों सहित 2 लाख बुद्धिजीवियों से परामर्श कर लागू करने का निर्णय लिया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को वर्ष 2025 तक हरियाणा के सभी विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों में लागू करने का निर्णय लिया गया है। उच्च शिक्षा स्थानीय भाषा में होनी चाहिए। स्थानीय भाषा का अपना महत्व है। हमारे देश का शिक्षा के क्षेत्र में पुराना इतिहास है। यहां उच्च कोटि के लेखक हैं। हमारा लक्ष्य है कि शिक्षा की पहुंच हर व्यक्ति तक हो व सभी को रोजगार मिले।

सीएम खट्टर ने कहा कि हमारे देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। हमें हमेशा कुछ न कुछ सीखते रहना चाहिए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अन्तर्गत पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों के लिए बहुत संभावनाएं हैं। छात्रों का समग्र विकास व चरित्र निर्माण होना शिक्षा का पहला व अन्तिम लक्ष्य है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य सभी छात्रों को उच्च शिक्षा प्रदान करना, छात्रों को कला, मानविकी, विज्ञान, खेल और व्यावसायिक विषयों में अध्ययन करने के लिए लचीलेपन और विषयों की पसंद को बढ़ाना है। इसी दिशा में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने के लिए कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा को बधाई दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+