एक हफ्ते में दूसरी बार दुबई पर सीएम मनोहर लाल खट्टर, कहा-हरियाणा में आएगा 1 लाख करोड़ का निवेश
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एक हफ्ते में दूसरी बार दुबई टूर के बाद चंडीगढ़ पहुंचे। CM मनोहर लाल खट्टर ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में बनने वाली ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट में दुबई की 13 इंटरनेशनल कंपनियों ने रूचि दिखाई है। इस प्रोजेक्ट के जरिए हरियाणा में 1 लाख करोड़ निवेश आएगा। वहीं वर्ल्ड के सबसे बड़े जंगल सफारी के निर्माण की भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। जल्द ही सरकार इसके लिए अरावली फाउंडेशन बनाएगा।

CM बोले इन दोनों दिन सूबे में 10 हजार एकड़ में बनने जा रही जंगल सफारी शुरू करने के लिए शारजहां गया था। राज्य की जंगल सफारी के लिए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए 6000 एकड़ गुरुग्राम और नूंह जिले में 4000 एकड़ भूमि अधिग्रहित की जाएगी। इसके निर्माण के लिए इंटरनेशनल और नेशनल लेवल के विशेषज्ञों से सलाह ली जा रही है।
CM मनोहर लाल ने बताया कि जंगल सफारी के निर्माण के लिए अरावली फाउंडेशन सरकार बनाएगी। इसका अध्ययन करने के लिए सेंट्रल जू अथॉरिटी की भी सरकार हेल्प लेगी। इंडियन फॉरेस्ट एक्ट के तहत इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिगृहित की जाएगी।
3 और 4 अक्टूबर के दुबई टूर का ब्योरा CM ने देते हुए कहा कि ग्लोबल सिटी के लिए 13 दुबई की बड़ी कंपनियों ने अपनी रुचि दिखाई है। इस प्रोजेक्ट में राज्य में 1 लाख करोड़ रुपए का निवेश होगा। इसके अलावा कई कंपनियों ने हरियाणा में अलग-अलग प्रोजेक्ट में भी रूचि दिखाई। इसमें एग्री बिजनेस, फूड इंडस्ट्री जैसे सेक्टर शामिल हैं। दुबई गर्वनमेंट की अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी ने भी हिसार में इन्वेस्टमेंट के लिए रूचि दिखाई है। CM ने बताया कि नवंबर में ग्लोबल सिटी का पहला ऑक्शन किया जाएगा।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications