सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की वजह से हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने गुरुग्राम का कार्यक्रम किया रद्द

गुरुग्राम, 30 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सोमवार को गुरुग्राम आने वाले थे। सीएम खट्टर और दलेर मेहंदी का आज गुरुग्राम में कार्यक्रम था। ये कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। इस कार्यक्रम को रद्द करने का फैसला पंजाबी के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद लिया गया।

Haryana CM Manohar Lal Khattar Gurugram program cancelled

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सीएम खट्टर ने ये कार्यक्रम रद्द करने का फैसला लिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एक आधिकारिक प्रवक्ता ने ये जानकारी दी है। प्रवक्ता ने कहा है कि ये कार्यक्रम सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर दुख प्रकट करने के लिए रद्द किया गया है।

बताया जाता है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को आज गुरुग्राम शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करना था। सीएम मनोहर लाल खट्टर के साथ ही इस कार्यक्रम में गायक दलेर मेहंदी को भी शामिल होना था। मुख्यमंत्री खट्टर और दलेर मेहंदी इस कार्यक्रम में एक गीत लॉन्च करने वाले थे।

ये गीत हरियाणा में हो रहे विकास कार्यों को लेकर तैयार किया गया है। इस गाने की लॉन्चिंग से ठीक एक दिन पहले ही कांग्रेस नेता और पंजाबी के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या हो गई। हरियाणा सरकार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद मुख्यमंत्री ने ये आयोजन रद्द करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि सीएम खट्टर एक दिन पहले ही सिरसा में आयोजित प्रगति रैली में शामिल हुए थे। सीएम खट्टर ने इस दौरान सिरसा में 575 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराने का ऐलान किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+