'कांग्रेस को मैं नहीं हमारे परिवार के लोग देंगे जवाब', कांग्रेस चीफ के बयान पर बोले सीएम खट्टर
Manohar Lal Khattar: हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मनोहर लाल खट्टर को लेकर विवादित बयान दिया। उदयभान का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा।
कांग्रेस चीफ उदयभान के बयान पर अब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का भी बयान सामने आया है। सीएम खट्टर ने शनिवार 23 सितंबर को अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'कांग्रेस को मैं नहीं हमारे परिवार के लोग जवाब देंगे।'

हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा, 'परिवारवाद में डूबी पार्टी और परिवारवाद की मानसिकता के गुलाम लोग नहीं समझ पाएंगे कि देश के 140 करोड़ लोगों को माननीय प्रधानमंत्री और हरियाणा के पौने तीन करोड़ लोगों को मैं अपना परिवार मानता हूँ। कांग्रेस को मैं नहीं हमारे परिवार के यही लोग जवाब देंगे...।'
वहीं, मामला गर्माता देख कांग्रेस चीफ उदयभान की सफाई भी सामने आई है। हरियाणा कांग्रेस चीफ ने कहा कि मैंने जो कहा क्या वो गलत था? क्या मैंने अपशब्दों का प्रयोग किया? मैंने केवल सच कहा है। अगर कुछ भी गलत कहा होता तो माफी मांगता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
परिवारवाद में डूबी पार्टी और परिवारवाद की मानसिकता के गुलाम लोग नहीं समझ पाएंगे कि
देश के 140 करोड़ लोगों को माननीय प्रधानमंत्री जी और हरियाणा के पौने तीन करोड़ लोगों को मैं अपना परिवार मानता हूँ।कांग्रेस को मैं नहीं हमारे परिवार के यही लोग जवाब देंगे... https://t.co/54lgmftES5
— Manohar Lal (@mlkhattar) September 23, 2023
बीजेपी को अपने सांसदों और नेताओं को नियंत्रण में रखना चाहिए। मैं पहले भी 20-30 रैलियों में ऐसी ही बातें कह चुका हूं। अगर बीजेपी को लगता है कि मैंने कुछ गलत कहा है, तो वो कोर्ट जा सकते हैं।
बीजेपी ने कांग्रेस पर बोला हमला
कांग्रेस चीफ उदयभान के इस बयान के बाद बीजेपी नेता कांग्रेस पर हमलावर हो गए हैं। हरियाणा भाजपा प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व CM बिप्लब देब ने कहा है कि हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान के भारत के पीएम के लिए ऐसे शब्द कांग्रेस की विकृत मानसिकता को दर्शाते हैं। ये है राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान?।












Click it and Unblock the Notifications