Armed Forces Flag Day: सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सीएम खट्टर ने किया अंशदान, कही ये बात

Armed Forces Flag Day: 7 दिसंबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया। इस दौरान सीएम खट्टर ने अपने निवास स्थान संत कबीर कुटीर पर राज्य सैनिक एवं अर्द्धसैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के माध्यम से सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में अंशदान दिया।

सीएम खट्टर ने सभी लोगों से आह्वान किया कि वे सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में उदारता से योगदान दें। उन्होंने इस अवसर पर जल, थल और नभ के शूरवीरों को नमन करते हुए कहा कि सैनिक विभिन्न विपरीत परिस्थितियों में अपने अजेय पराक्रम से देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने के प्रति सदैव तत्पर रहता है। हम सभी देश पर प्राण न्यौछावर करने वाले योद्धाओं के प्रति कृतज्ञ हैं।

Haryana CM Manohar Lal Khattar

बता दें, हर वर्ष 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है। यह दिन खास तौर पर भारतीय सेना के जवानों, शहीदों और सेवानिवृत्त कर्मियों को समर्पित है। इस दिन को नौसेना, वायुसेना और थलसेना के जवानों के परिवार के कल्याण के तौर पर मनाया जाता है। वर्ष 1949 से लगातार इस दिवस के मनाया जा रहा है।

देश के लिए जिन जवानों ने अपने प्राण दे दिए या फिर जिन्होंने जंग के मैदान में अपने शरीर के अंग गंवा दिए, उनके लिए यह दिन आर्थिक मदद का अवसर मुहैया कराता है। आप इस दिन आर्म्ड फोर्स फ्लैग डे फंड में चंदा दे सकते हैं। लोगों के बीच सशस्त्र सेना झंडा बांटकर चंदा इकट्ठा किया जाता है। इस चंदे का इस्तेमाल सैनिकों के कल्याण के लिए किया जाता है।

इस दिन देशभर में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। लोगों से अपील की जाती है कि वह इस झंडे का वितरण करें। यह झंडा लाल, गरा नीला और हल्का नीला रंग का होता है। इससे इकट्ठा हुआ पैसा शहीदों के परिवारों के पुनर्वास, सेवानिवृत्त एवं सेवारत सैनिकों के परिवारों के कल्याण में इस्तेमाल होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+