सीएम मनोहर लाल ने 116 करोड़ में बनी खेल सुविधाओं का किया उद्घाटन, खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पंचकूला, 31 मई। हरियाणा के पंचकुला में ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खेलो इंडिया के लिए बनाए गए स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर का उद्घाटन करने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचे। इसके उपरांत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खेलो इंडिया 2022 की तैयारियों को लेकर बनाए गए हॉकी स्टेडियम, सिंथेटिक ट्रैक और बास्केटबॉल स्टेडियम का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को पंचकूला स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खिलाड़ियों को अत्याधुनिक खेल सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से ₹116 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विभिन्न खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। इसमें लगभग ₹50 करोड़ से निर्मित वैज्ञानिक खेल प्रशिक्षण एवं पुनर्वास केंद्र, लगभग ₹50 करोड़ से निर्मित बहुउद्देशीय हॉल नंबर 2 व 3, ₹10 करोड़ से निर्मित हॉकी एस्ट्रो-टर्फ और लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से एथलेटिक्स ट्रैक का नवीनीकरण शामिल है।
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने #पंचकूला में ताऊ देवी लाल स्टेडियम में स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर का उद्घाटन किया। उन्होंने ब्राज़ील 2021 के राज्य deaflympians के लिए आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत की तथा खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियों का जायजा लिया। #DIPRHaryana pic.twitter.com/z35a7M8YFg
— DPR Haryana (@DiprHaryana) May 30, 2022
इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि खेलो इंडिया 2022 की मेजबानी हरियाणा को करने का मौका दिया इसके लिए पीएम और खेल मंत्री का धन्यवाद करता हूं । उन्होंने कहा कि पहले भी मैने यहां निरीक्षण किया है आज उद्घाटन किया है जो नया इन्फ्रास्ट्रक्चर किया है अब हम पूर्ण रूप से तैयार हैं। खेलों में अच्छा प्रदर्शन हरियाणा के खिलाड़ी करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री @mlkhattar ने आज पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने #Deaflympics2022 के खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। pic.twitter.com/GjlzjvgpMK
— CMO Haryana (@cmohry) May 30, 2022
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि डेफ ओलंपियन खिलाड़ियों को आज सम्मानित किया है चाहे वो पार्टिसिपेंट या मेडल विनर थे। उन्होंने कहा कि उनका भाव उनकी खुशी से मेरा सम्मान हो गया। गोल्ड विनर और सिल्वर विनर को खेलों की पॉलिसी के तहत नौकरी मिलेगी 34 लोगों को नौकरी दी भी है।
खेलो इंडिया के शुभारंभ पर बोलते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह आ रहे हैं ओपनिंग सेरेमनी में जिसमे लाइट एंड साउंड शो होगा शाम के समय जो लगभग शाम 7.30 बजे शुरू होगा। उन्होंने कहा कि अब हमारा स्टेडियम का इन्फ्रास्ट्रक्चर ऐसा बन गया है की हम किसी भी लेवल का गेम करवा सकते हैं अगर हम डिमांड करेंगे तो इंटरनेशनल लेवल की टीम देखने आयेगी और निरीक्षण करेगी ।












Click it and Unblock the Notifications