हरियाणा: CM खट्टर ने एक क्लिक से भेजे जॉब ऑफर लेटर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत विभिन्न पदों के लिए प्राप्त आवेदनों को शॉर्टलिस्ट करते हुए 746 उम्मीदवारों को एक क्लिक से जॉब ऑफर लेटर एसएमएस के माध्यम से भेजे।

15 दिनों में शॉर्टलिस्ट युवाओं को सेवा में आने का विकल्प देना होगा।मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज यहां हुई हरियाणा कौशल रोजगार निगम की बैठक में निगम की कार्यप्रणाली पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

haryana-cm-khattar-sent-job-offer-letter-with-one-click

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं कि एचकेआरएन में विभिन प्रकार के लालच देकर लोगों का काम हो रहा है, यह सरासर गलत है। मुख्यमंत्री ने आम लोगो से आग्रह किया कि एचकेआरएन में किसी भी कार्य के लिए किसी भी तरह के प्रलोभन में न आए, क्योंकि निगम के तहत पूरी ईमानदारी व पारदर्शी तरीके से सुव्यवस्थित प्रक्रिया को अपनाकर ही युवाओं को अनुबंध आधार पर रोजगार के अवसर दिये जा रहे हैं।

आज जिन उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया गया, उनमें लेवल-1 से लेवल-3 तक के पद शामिल हैं। इन पदों में सहायक लाइनमैन के सर्वाधिक 227, ड्राइवर (ईआरवी) के 55, फायरमैन/फायर ड्राइवर के 47, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 46, ब्लॉक क्लस्टर कॉर्डिनेटर के 42, ड्राइवर के 40, जेई (सिविल) के 31, स्वीपर के 30, आयुष योग सहायक के 20, लिपिक के 15, लीगल असिस्टेंट के 11, अकाउंट्स क्लर्क के 7 पदों सहित अन्य विभिन्न पद शामिल हैं।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री के मकरंद पाण्डुरंग ने बताया कि आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत विभिन्न विभागों में अनुबंध आधार पर रखे कर्मचारियों को ठेकेदारों के शोषण बचाने के लिए मुख्यमंत्री ने एक ही छत के नीचे अनुबंध आधार पर कर्मचारी रखने की पहल करते हुए एचकेआरएन का गठन करवाया है। अब तक निगम के माध्यम से कई युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए गए हैं, जिनका चयन ईमानदारी व पारदर्शी तरीके से किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+