हरियाणा: सीएम खट्टर बोले, जनसंवाद पोर्टल की पहली प्राथमिकता समाधान सुनिश्चित करना

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि जन संवाद पोर्टल, नगर दर्शन, ग्राम दर्शन पोर्टल और सीएम विंडो शुरू करने के पीछे एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हमारे नागरिकों की आवाज सरकार तक सीधे पहुंचे।

Haryana CM Khattar says first priority of mass communication portal is to ensure solution

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रशासनिक सचिवों के साथ जनसंवाद पोर्टल के संबंध में आयोजित अहम बैठक में कहा कि राज्य सरकार के लिए नागरिकों की समस्याओं व मांगों का समाधान सुनिश्चित करना पहली प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि जन संवाद पोर्टल, नगर दर्शन, ग्राम दर्शन पोर्टल और सीएम विंडो शुरू करने के पीछे एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हमारे नागरिकों की आवाज सरकार तक सीधे पहुंचे। इसलिए अधिकारी समयबद्ध तरीके से लोगों की शिकायतों पर समुचित कार्रवाई करें।

मनोहर लाल ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पिछली सरकारों के बिल्कुल विपरीत है। हम जन सेवा के उद्देश्य से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कर्तव्यबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि एक मजबूत शिकायत निवारण तंत्र किसी भी पारदर्शी और प्रभावी सरकार का बेंचमार्क है। इसी उद्देश्य के लिए राज्य सरकार ने जन संवाद पोर्टल लॉन्च किया है। पोर्टल पर दर्ज प्रतिवेदनों पर कार्रवाई करते समय शिकायतकर्ता की पूर्ण संतुष्टि सुनिश्चित करना प्रशासनिक सचिवों का मुख्य फोकस होना चाहिए। जन संवाद पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निवारण प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और प्रशासन के लिए सुगम शिकायत निवारण तंत्र एक अभिन्न अंग है, इसलिए पोर्टल को भी यूजर फ्रेंडली बनाया जाए।

मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि अब तक पोर्टल पर 8093 शिकायतें/मांगें दर्ज की जा चुकी हैं। इनमें से 6642 को विभिन्न विभागों को आगामी कार्रवाई को भेजा जा चुका है।

डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि पोर्टल के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पिछली बैठक में पोर्टल से संबंधित लिए गए निर्णय के अनुसार सभी बदलाव और अपडेट किए जा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+