हरियाणा: सीएम खट्टर ने गांव में दो सेल्फ हेल्प ग्रुप बनवाने के दिए आदेश

सीएम खट्टर ने कहा कि सरकार ने बस क्यू शेल्टर बनाने व रखरखाव का कार्य अब जिला परिषद को सौंपा हैं और इस गांव के बस क्यू शेल्टर का निर्माण भी जिला परिषद करेगी।

Haryana: CM Khattar ordered formation of two self help groups in the village

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ग्रामीण क्षेत्र में अपने जन संवाद कार्यक्रम के तहत आज बृज भूमि पलवल पहुंचे, जहां पर लोगों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और मुख्यमंत्री ने लोगों के बीच बैठकर गांवों में किए गए कार्यों की जानकारी ली। बागपुर गांव में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की मांग पर बागपुर के पांचवी कक्षा तक के कन्या विद्यालय को आठवीं कक्षा तक करने की भी घोषणा की। इसके अलावा, सोरडा की सड़क के लिए 4.15 करोड़ रुपये, बागपुर की सड़कों के लिए 2.10 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की।

उन्होंने कहा कि सरकार ने बस क्यू शेल्टर बनाने व रखरखाव का कार्य अब जिला परिषद को सौंपा हैं और इस गांव के बस क्यू शेल्टर का निर्माण भी जिला परिषद करेगी। उन्होंने कहा कि बागपुर होते हुए पलवल से बल्लभगढ़ के लिए 2 नई बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा लड़कियों के लिए अलग से बस की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, गांव की फिरनी को भी पक्का किया जाएगा। गाँव की अनुसूचित जाति चौपाल का नवीनीकरण किया जाएगा।

जनसंवाद के दौरान एक महिला द्वारा गांव की महिलाओं के लिए रोजगार की मांग पर मुख्यमंत्री ने गांव में दो सेल्फ हेल्प ग्रुप बनवाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से सरकार महिलाओं को रोजगार चलाने के लिए बिना ब्याज के लोन उपलब्ध करवा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव में जनसंख्या को देखते हुए आयुष्मान कार्ड कम बने हैं, जिसके लिए उन्होंने जिला उपायुक्त को जांच कर शेष लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सरकार ने ट्रांसफर की ऑनलाइन पॉलिसी बनाकर विभागों में होने वाले भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का काम किया है। सरकार ने नौकरियों में पारदर्शिता लाकर शिक्षित युवाओं को आगे बढ़ने का मौका दिया है। पहले की सरकारों में नौकरी के लिए सिफारिश या पर्ची-खर्ची की जरूरत पड़ती थी, जिसे हमारी सरकार द्वारा पूर्णतः बंद कर दिया गया है।

मनोहर लाल ने कहा कि परिवार पहचान पत्र के माध्यम से आमजन को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश में जिस परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है, उन गरीब परिवारों को हर प्रकार की योजनाओं का लाभ परिवार पहचान पत्र के माध्यम से दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक गांव में जनसंख्या के आधार पर विकास कार्यों के लिए ग्रांट देगी। इसलिए गांव में प्रत्येक व्यक्ति अपना परिवार पहचान पत्र अवश्य बनवाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+