हरियाणा: सीएम खट्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच के लिए उपायुक्त को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कनीना कस्बे में आंगनबाड़ी केंद्रों के बारे में भी फीडबैक लिया।
मुख्यमंत्री ने कस्बे के सभी 11 आंगनबाड़ी में पंजीकृत गर्भवती महिलाएं व बच्चों की संख्या व इस केंद्रों का वास्तविक लाभ उठाने वाले पात्रों की जांच करने के लिए उपायुक्त को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इस केंद्रों की जांच कर उपायुक्त एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे। इसी तरह कनीना नगर पालिका क्षेत्र में पिछले छः साल में हुए 21 करोड़ 45 लाख रुपए के विकास कार्यों की सूची भी नगर पालिका के कार्यालय पर लगाई जाएगी। जिस पर जनता अपना फीडबैक भिजवाए।
इस अवसर पर अटेली के विधायक सीता राम यादव, मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव, एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल, उपायुक्त मोनिका गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications