CM फ्लाइंग ने हरियाणा की इस खनन जोन में मारा छापा, सीज कर दी पोकलेन मशीन
यमुनानगर. दिन-रात चल रहा अवैध माइनिंग का खेल उस वक्त थम गया जब बीती रात सीएम फ्लाइंग ने यमुनानगर के बूडिया इलाके के नजदीक खनन जॉन में रेड की. सीएम फ्लाइंग ने मौके से खनन करती एक पोक लाइन मशीन को कब्जे में लेकर उस पर कार्यवाही शुरू कर दी गई. सीएम फ्लाइंग के अधिकारी मीडिया के सवालों से बचते हुए नजर आए. मीडिया टीमों के मौके पर आते ही निकल गए.

अधिकारियों का कहना है कि संबधित विभाग आज की कार्यवाही के बारे में मीडिया को बता देगा जबकि सीएम फ्लाइंग को क्या शिकायते मिल रही थी और यह रेड क्यों की गई इस बारे में वह कन्नी काटते हुए नजर आए. ऑफ द रिकॉर्ड मिली जानकारी के मुताबिक यहां किसी भी कंपनी को अभी तक ठेका नहीं मिला है. इसके बावजूद यहां खनन कार्य बदस्तूर जारी है. इसी संबंध में लगातार शिकायतें मिलने के बाद सीएम फ्लाइंग यहां पहुंची और ड्रोन कैमरे से यमुना घाटों की शूटिंग की.
यह भी खबर है कि इस रेड के बारे में स्थानीय प्रशासन को भी सूचित नहीं किया गया था. माइनिंग अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने रेड के दौरान अवैध रूप से खनन करते एक पॉक लाइन मशीन को पकड़ा है, जिसका ड्राइवर मौके से फरार हो गया और मशीन को बूडिया थाने में आगामी कार्यवाही के लिए दे दिया गया है.
वरयाम सिंह ने मांग करते हुए कहा कि जिन ठेकेदारों को माइनिंग के लिए जमीन लीज़ पर दी गई है. वह भी दिन रात यमुना नदी के अंदर 40 से 50 फीट तक खनन कर रहें है. यहां तक की तटबंधो के पास जाकर खुदाई की जाती है. जिस इलाके की जमीन ठेके में नही दी गई वहां भी खुदाई की जाती है. इसकी जांच शिकायतकर्ता को साथ लेकर ऑन कैमरा रेड के दौरान करनी चाहिए.












Click it and Unblock the Notifications