हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बोलेः कांग्रेस ने केवल सत्ता भोगी; सेवा क्या, इसका उनको पता तक नहीं

CM मनोहर लाल खट्टर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

manohar laal

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को यमुनानगर में कार्यकर्ताओं-नेताओं के साथ फूल की होली खेली। सीएम ने होली के पर्व पर भाईचारा बनाए रखने का संदेशा दिया, लेकिन कांग्रेस पर उनके शब्द बाण खूब चले। होली पर सीएम की मौजूदगी में महिला और पुरुष कार्यकर्ता खूब नाचे। सीएम ने यहां होली पर गीत भी गाया।

यमुनानगर में होली का आनंद लेते हुए महिलाएं।
भाजपा की ओर से बुधवार को जगाधरी के सरस्वती स्कूल में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिरकत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेलकर त्योहार का आनंद उठाया।

होली मिलन समारोह में उपस्थित सीएम मनेाहर लाल व अन्य।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत मे 50 से 55 सालों तक कांग्रेस ने राज किया है, उन्होंने कभी भी सेवा के कार्यों को छुआ तक नहीं। उन्होंने केवल सत्ता को भोगा है। सेवा क्या है, यह तो कांग्रेस को पता ही नहीं। उन्होंने केवल शासन को ही महत्व दिया है।

सीएम का स्वागत करते हुए।
उन्होंने कहा कि हमारे से पहले 10 वर्षों तक यहां किसी और राजनीतिक दल का शासन था, वह केवल सत्ता और शासन का आनंद ही भोगते रहे। देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है, जिन्होंने सेवा को ही अपना धर्म समझा। जनता की सेवा को ही अपना सर्वधर्म समझा है। हम जनता से कहना चाहते हैं कि चुनाव से एक या डेढ़ साल पहले हर राजनीतिक दल जनता को बरगलाने का काम करते हैं।

होली मिलन समारोह में नाचते हुए कार्यकर्ता।
बड़े-बड़े सपने दिखाते हैं। पार्टी के खिलाफ भड़काते हैं ताकि वह लोग सत्ता में आ सके और देश-प्रदेश पर शासन कर सके। जनता से अनुरोध है कि वह राजनीतिक लोगों की चिकनी चुपड़ी बातों में न आए और ऐसे लोगों को आने वाले चुनाव में सत्ता से बाहर करने का काम करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+