हरियाणा: 17 सितंबर को दादरी में होगी जेजेपी की भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा की रैली

जननायक जनता पार्टी ने लोकसभा की रैलियों के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए अगली रैली की घोषणा कर दी है। जेजेपी द्वारा 17 सितंबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ अजय सिंह चौटाला की कर्म भूमि भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा में रैली करेगी और यह रैली दादरी जिले स्थित नई अनाज मंडी में होगी।

इस रैली के साथ जेजेपी भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव तैयारियों का बिगुल बजा देगी। यह जानकारी जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने दी।

Haryana: BJPs Bhiwani-Mahendergarh Lok Sabha rally to be held in Dadri on September 17

जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि पार्टी 'मिशन 2024' में जुट चुकी है। इसके मद्देनजर सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में रैलियां की जा रही है। अभी तक जेजेपी ने सोनीपत और फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में सफल रैली की है।

उन्होंने कहा कि अब 17 सितंबर को दादरी जिले में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा की रैली होगी और इस रैली में पार्टी के वरिष्ठ नेता चुनाव तैयारियों, सरकार के कार्यों, संगठन मजबूती आदि के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत करवाएंगे।

सरदार निशान सिंह ने कहा कि रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर निमंत्रण देंगे और विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+