हरियाणा में एक समान विकास कर रही बीजेपी-जेजेपी सरकार- अजय भड़ाना
फरीदाबाद। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा डी-प्लान योजना के तहत दी गई ग्रांट से आज वार्ड-23 के अंतर्गत आने वाली गांव लक्कड़पुर मेन मार्किट की सड़क का जजपा नेता व बड़खल क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अजय भड़ाना ने बुजुर्गों से नारियल फुड़वाकर विधिवत रूप से शुभारंभ करवाया। यह सडक़ लक्कड़पुर मेन मार्केट से लक्कड़पुर पुलिया से गुरुग्राम बैंक की ओर जाती है, बदहाल होने के कारण लोगों को यहां से आवागमन में परेशानी होती थी, इंटरलॉकिंग टाइलों से बनने के बाद इस सडक़ से गुजरने में राहत मिलेगी।

इस मौके पर अजय भड़ाना ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य करवा रही है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हर जिले में लोगों की समस्याओं को दूर करवाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंनेे लोगों को विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में क्षेत्र की अन्य सड़कों को भी नये सिरे से बनवाया जाएगा।
इस अवसर पर रिछपाल लाम्बा, किरणपाल भड़ाना, वेद भड़ाना, जय भड़ाना, उदयवीर पहलवान, जगत भड़ाना, अशोक भड़ाना, शीशराम फौजी, रविन्द्र भड़ाना, माता प्रसाद पाठक, प्रभा पाठक, मोनिका शर्मा, रवि गुप्ता, अनिल जोगी, प्रेम सिंह राणा, डा. खेम, डा. चोखे लाल, चंद्राकंत, डा. रेखा, अंकिता श्रीवास्तव सहित लकडपुर, शिव दुर्गा विहार कालोनी व दयालबाग के कई लोग उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications